फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yellow and Sapphire teams won their matches.

Lucknow News: यलो और सफायर टीमों ने जीते मुकाबले

Mon, 12 Oct 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Yellow and Sapphire teams won their matches.
लखनऊ। नीरू कपूर मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम यलो और सफायर ने जीत दर्ज करते हुए पूरे अंक बटोरे। यलो ने अथर्व राय की घातक गेंदबाजी और शुभ की शानदार बल्लेबाजी के दम पर गोल्ड को नौ विकेट से शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में सफायर ने सिल्वर को 13 रनों से हराया।
विज्ञापन

यश साहनी क्रिकेट ग्राउंड पर गोल्ड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.2 ओवर में 71 रन बनाए। यलो की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच अथर्व राय ने 2.2 ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यलो की टीम ने मात्र एक विकेट खोकर 11.3 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सलामी बल्लेबाज शुभ ने 39 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 47 रन योगदान किया।
विज्ञापन

एसएमआर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम सफायर ने 132 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज माधव मिश्र ने 47 रनों की अहम पारी खेली। जवाब में सिल्वर की टीम 119 रन पर ढेर हो गई। सफायर के युवराज, सरपाल और दिव्यांश ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed