फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup Final: चौके-छक्कों पर उछले तो विकेट गिरने पर मायूस हुए दर्शक, फाइनल के दिन ऐसा है शहर का माहौल, Pics

Sun, 19 Nov 2023 05:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 19 Nov 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
World Cup Final: people are watching game and enjoying in   Lucknow.
फाइनल - फोटो : अमर उजाला

शहर में सड़कों पर सन्नाटा है। जहां पर बड़ी स्क्रीन लगी हुई हैं वहां भीड़ है। लोगों की नजरें टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर हैं। लोग भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे विश्वकप फाइनल के मुकाबले का आनंद लेने के लिए घरों में कैद हैं।



लखनऊ में जगह-जगह स्क्रीन लगाए गए हैं। स्टेडियम और पार्कों में मैच का आनंद लेने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, भारत ने तेज शुरुआत करते हुए पहले 10 ओवरों में 80 रन बना लिए। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने एक के बाद एक चौके-छक्के लगाए।

हालांकि, भारत के तीन विकेट आउट होने के बाद कहानी बदल गई। चौके-छक्कों पर जो दर्शक शोर मचा रहे थे वो शांत हो गए। ऐसा लगता है कि फाइनल मुकाबले के दिन सबकुछ थम गया है। लोग मैच का आनंद ले रहे हैं और भारत की जीत की दुआ कर रहे हैं।

तस्वीरों में देखें कैसा है शहर का माहौल:

World Cup Final: दर्शकों ने लगाए, भारत माता की जय के नारे, बोले- जीतेगा इंडिया

World Cup Final: people are watching game and enjoying in   Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला
निशातगंज स्थित उमराव मॉल के मल्टीप्लेक्स में इस तरह लोग मैच का लुत्फ उठा रहे हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय में मैच देखने के लिए इस तरह इंतजाम किए गए



कोहली ने एक के बाद एक चौके लगाकर अपनी पारी को आगे बढ़ाया

World Cup Final: people are watching game and enjoying in   Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर सन्नाटा है। कोरोना के दौरान लॉकडाउन में भी इस तरह के दृश्य नजर आ रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup Final: people are watching game and enjoying in   Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला
पार्श्वनाथ अपार्टमेंट में लोग इस तरह खेल का मजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
World Cup Final: people are watching game and enjoying in   Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला
विराट कोहली के आउट होने के बाद दर्शक मायूस हो गए। विराट 54 रन बनाकर आउट हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed