फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Cabinet: Four link expressways approved for the state; ₹17,542 crore to be spent; connectivity to improve.

यूपी कैबिनेट: प्रदेश में चार लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी, 17,542 करोड़ रुपये होंगे खर्च; बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Tue, 27 Oct 2026 06:38 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 27 Oct 2026 06:38 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने चार लिंक एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिन पर 17,542 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है। झांसी-ललितपुर में भंडारण क्षमता बढ़ेगी। ग्रेटर नोएडा में निवेश और प्रयागराज में 845 आवासों के निर्माण को भी मंजूरी मिली है।

विज्ञापन
UP Cabinet: Four link expressways approved for the state; ₹17,542 crore to be spent; connectivity to improve.
यूपी कैबिनेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए चार लिंक एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के निर्माण से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर कुल 17,542 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। निर्माण कार्य को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा झांसी-ललितपुर में भंडारण क्षमता बढ़ाने, ग्रेटर नोएडा में निवेश और प्रयागराज में आवासीय सुविधाओं के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी अहम फैसले लिए गए।

विज्ञापन

चार लिंक एक्सप्रेसवे से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

यूपीडा के प्रस्ताव के तहत चार लिंक एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के निर्माण के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड पर सहमति दी गई है। इनमें फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे शामिल हैं।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के दो पैकेजों की कुल लंबाई करीब 90 किलोमीटर होगी। वहीं, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के दो पैकेजों की कुल लंबाई 106 किलोमीटर और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 74 किलोमीटर प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है। निर्माण एजेंसियों को परियोजनाएं पूरी करने के बाद पांच साल तक एक्सप्रेसवे का रखरखाव भी करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Trending Videos

झांसी-ललितपुर में बढ़ेगी भंडारण क्षमता

कैबिनेट ने सहकारिता विभाग के प्रस्ताव के तहत झांसी और ललितपुर में 6.5 लाख मीट्रिक टन की अतिरिक्त भंडारण क्षमता विकसित करने की योजना को भी मंजूरी दी है। इसके लिए 5.47 हेक्टेयर जमीन पर निर्माण किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में भंडारण की सुविधाओं को बढ़ाना है।

ग्रेटर नोएडा में 654 करोड़ रुपये का निवेश

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश से जुड़े प्रस्ताव के तहत ग्रेटर नोएडा में एंपावर्ड कमेटी की संस्तुति को मंजूरी दी गई। इसमें एकागो हॉस्पिटेलिटी का 654 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव शामिल है। वहीं, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) नीति के तहत चार कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी करने पर सहमति बनी है। इनमें हैवेल्स का नोएडा में 889 करोड़ रुपये, अमेरियोराइड इंडिया एलएलपी का 112 करोड़ रुपये, मेटलाइफ ग्लोबल का 84 करोड़ रुपये और एलजी सॉफ्ट का 634 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शामिल है।

प्रयागराज में बनेंगे 845 आवास

कैबिनेट ने प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए 845 आवास बनाने के प्रस्ताव को वित्तीय मंजूरी दी है। इसके अलावा शहर में ऑडिटोरियम और वर्किंग वुमन हॉस्टल के निर्माण से जुड़े प्रस्ताव भी पारित किए गए हैं। इन फैसलों के जरिए प्रदेश में सड़क अवसंरचना, भंडारण सुविधाओं, निवेश और शहरी सुविधाओं के विकास को गति देने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed