{"_id":"6ae0c55412cb86548702164b","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-1985460-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक एमएलसी: पहले राउंड में भाजपा को 50 फीसदी वोट मिलने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक एमएलसी: पहले राउंड में भाजपा को 50 फीसदी वोट मिलने का दावा
विज्ञापन
(फोटो)
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी को करीब 50 प्रतिशत वोट मिलने का दावा किया गया है। प्रत्याशियों और उनके एजेंटों के मुताबिक, सपा प्रत्याशी सुशील कुमार दूसरे स्थान पर हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सोहनलाल और जगजीवन के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला है। हालांकि, रात नौ बजे तक जिला प्रशासन की ओर से इन रुझानों की आधिकारिक घोषणा नहीं की जा सकी थी।
रुझान के इंतजार में डिवाइडर पर बैठे समर्थक
शिक्षक सीट की 14 टेबलों पर पहले राउंड में करीब 14 हजार मतों की गिनती पूरी होने की जानकारी प्रत्याशियों और उनके एजेंटों ने दी। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से पहला रुझान जारी नहीं किया गया। इससे प्रत्याशियों के समर्थक मतगणना पंडाल के बाहर सड़क के डिवाइडर पर बैठकर घोषणा का इंतजार करते रहे। रात नौ बजे तक यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि आधिकारिक रुझान कब तक जारी होगा। शिक्षक सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।
स्नातक सीट के रुझान का इंतजार
लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड का काम भी देर शाम तक पूरा नहीं हो सका। इस कारण वहां के रुझान सामने नहीं आए। स्नातक सीट पर एक लाख से अधिक मतपत्रों की गिनती होनी है। यहां कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और सपा की कांति सिंह प्रमुख प्रत्याशी हैं।