सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय पंचतत्व में विलीन हो गए। लखनऊ के भैंसाकुंड में परिजनों व उनके करीबी मित्रों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राज बब्बर व प्रमोद तिवारी सहित कई राजनीतिक व फिल्म जगत की हस्तियां मौजूद रहीं।
अंतिम यात्रा में सहारा के कर्मचारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और उनके पार्थिव शरीर को प्रणाम कर विदाई दी। सुब्रत राय के पोते हिमांक ने मुखाग्नि दी।
अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में सहारा के कर्मचारी शामिल हुए।
अंतिम संस्कार में मौजूद प्रमोद तिवारी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राज बब्बर व एक्टर अनूप सोनी।
सुब्रत राय की पहचान एक शौमैन के रूप में रही है। लखनऊ स्थित उनके सहारा शहर में क्रिकेटरों, फिल्म सितारों व राजनेताओं का जमावड़ा लगता रहा है।
सुब्रत राय के गमगीन परिजन व संवेदनाएं जताने पहुंचे भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा।