{"_id":"66735a4c1045a287620b97f4","slug":"workshop-on-combating-communicable-diseases-from-24-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105382-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संचारी रोग से निपटने के लिए कार्यशाला 24 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संचारी रोग से निपटने के लिए कार्यशाला 24 से
Thu, 20 Jun 2024 03:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। संचारी रोग व दिमागी बुखार पर नियंत्रण के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। छात्रों को जागरूक करने के लिए सबसे पहले शिक्षकों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए 24 से 27 जून तक ब्लाॅकवार कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
संचारी रोग व दिमागी बुखार से निपटने के लिए एक जुलाई से जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। जिसके तहत स्कूली छात्रों को संचारी रोग व दिमागी बुखार से निपटने के लिए जागरूक किया जाएगा। कार्यशाला के लिए नामित अधिकारी नोडल शिक्षकों को संचारी रोग व दिमागी बुखार से निपटने के लिए टिप्स देंगे। इसके तहत विकासखंड गिलौला में 24 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में विकासखंड हरिहरपुर रानी में 25 जून, इकौना व जमुनहा में 26 जून तथा सिरसिया में 27 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।