{"_id":"69d0f1b122f8a30c7e005258","slug":"working-professionals-can-now-also-seek-admission-to-polytechnic-institutes-check-application-fee-and-deadline-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पॉलीटेक्निक संस्थानों में वर्किंग प्रोफेशनल्स का भी होगा प्रवेश, जानें फार्म भरने की फीस व अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पॉलीटेक्निक संस्थानों में वर्किंग प्रोफेशनल्स का भी होगा प्रवेश, जानें फार्म भरने की फीस व अंतिम तिथि
Sat, 04 Apr 2026 04:40 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 04 Apr 2026 04:40 PM IST
सार
यूपी में पॉलीटेक्निक संस्थानों में वर्किंग प्रोफेशनल्स का भी प्रवेश होगा। आगे पढ़ें और जानें फार्म भरने की फीस व अंतिम तिथि...
विज्ञापन
JEECUP Exam 2026
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पॉलीटेक्निक संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों हेतु कामगारों (WORKING PROFESSIONALS) के लिए सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन फार्म परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध हैं। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन आवेदन शुल्क 300 रुपये है। जबकि, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क 200 रुपये है।
विज्ञापन
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित है। प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा। प्रवेश हेतु अन्य कोई माध्यम मान्य नहीं होगा। विस्तृत जानकारी के लिए परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in अथवा दूरभाष संख्या-0522-2630106, 2630695, 2630667, 2636589 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन