फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Worker dies after coming into contact with live wire

Lucknow News: करंट की चपेट में आकर श्रमिक की मौत

Sun, 05 Jul 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 05 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after coming into contact with live wire
सियाराम लोधी की फाइल फोटो।
गुडंबा। भाखामऊ गांव में शुक्रवार शाम श्रमिक सियाराम लोधी (25) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उनके पिता गंगाराम ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

सियाराम के भाई सुशील ने बताया कि भाई गांव के रेहान के खेत में धान की रोपाई करने गए थे। काम खत्म होने पर वह खेत की मेड़ पर लगे वाईफाई के खंभे के नीचे सुस्ता रहे थे। आरोप है कि खंभे पर काफी समय से बिजली का केबल लिपटा हुआ था। इसी दौरान उनका हाथ तार से छू गया और उन्हें करंट लगा। खेत में मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सियाराम के परिवार में पत्नी ज्योति, बेटा कृष्णा और बेटी वामिका हैं।
विज्ञापन


पहले भी दो लोग आ चुके हैं करंट की चपेट में
सियाराम के पिता गंगाराम का आरोप है कि जिस खंभे पर बिजली का तार लिपटा था, वहां पहले भी दो लोग करंट की चपेट में आ चुके हैं। मुख्य लाइन से टूटा केबल बिजली विभाग के कर्मचारियों ने खंभे पर ही लपेट दिया था। कई शिकायतों के बावजूद विभाग ने उसे हटाया नहीं था। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अवर अभियंता संदीप यादव ने बताया कि वाईफाई खंभे में बिजली विभाग का कोई केबल नहीं बंधा था, करंट वाईफाई के केबल में था। केबल काटने पर खंभे से करंट खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed