फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Work on the second phase of the underpass will begin, diversion will begin today

Lucknow News: अंडरपास के दूसरे चरण का काम होगा शुरू, आज से डायवर्जन

Mon, 29 Dec 2025 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Work on the second phase of the underpass will begin, diversion will begin today
लखनऊ। अवध चौराहे पर अंडरपास के दूसरा चरण का काम शुरू होगा। इस कारण 29 दिसंबर से निर्माण कार्य पूरा होने तक ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने दी है।
विज्ञापन

- बंगला बाजार चौराहे से कोई भी यातायात बाराबिरवा की ओर नहीं जाएगा। बंगला बाजार से खजाना मार्केट चौराहा, आशियाना चौराहा होते हुए वाहन जा सकेंगे।

- गीतापल्ली तिराहे से बाराबिरवा चौराहा की ओर यातायात नहीं जाएगा। बंगला बाजार चौराहा होते हुए वाहन जा सकेंगे।
- आजाद नगर तिराहे से आने वाला यातायात पकरी पुल तिराहे से बाएं बंगला बाजार होते हुए जा सकेगा।
- कानपुर मार्ग पर दरोगाखेड़ा से सभी प्रकार के भारी वाहनों (डीजल टैंकर आदि) को किसान पथ पर डायवर्जन किया जाएगा। इसी प्रकार नादरगंज कॉमर्शियल मोड़ से सभी प्रकार के भारी वाहन कानपुर मार्ग होकर दरोगाखेड़ा से किसान पथ की ओर जाएंगे। शहर में आने वाली रोडवेज बसें शहीद पथ से होकर रमाबाई उतरेठिया, तेलीबाग, बंगला बाजार होकर जा सकेंगी।
विज्ञापन


- आगरा एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले भारी वाहन उतरकर मौदा मोड़ जीरो पॉइंट से खुशहालगंज होकर किसान पथ की ओर जाएंगे। तिकोनिया तिराहे/आशीर्वाद ट्रेडर्स के सामने डायवर्जन पॉइंट से सभी प्रकार के भारी वाहनों को नहर तिराहा होकर आगरा एक्सप्रेसवे से जीरो पॉइंट होते हुए खुशहालगंज से किसान पथ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



- हरदोई मार्ग से छंदोईया, दुबग्गा, बुद्धेश्वर पुल से होकर शहर में आने वाले भारी वाहनों को तिकोनिया/आशीर्वाद ट्रेडर्स कटिंग से शकुंतला विश्वविद्यालय के सामने से होकर नहर तिराहा जीरो पॉइंट से होकर खुशहालगंज होते हुए किसान पथ पर भेजा जाएगा।



- सीतापुर की तरफ से लखनऊ में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को इंदौरा अंडरपास यू-टर्न पॉइंट से डायवर्ट कर किसान पथ की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed