फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Work of golden and silver virk will be done on main gate of garbhgrah of ramlala.

राम मंदिर निर्माण: सोने-चांदी से चमकेगा रामलला के गर्भगृह का मुख्य द्वार, 15 दिसंबर तक हो जाएगा भूतल का काम

Sat, 23 Sep 2023 04:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Sep 2023 04:16 PM IST
सार

अयोध्या का राम मंदिर बेहद भव्य होगा। रामलला के गर्भगृह का मुख्य द्वार सोने-चांदी से सजाया जाएगा। इसे लेकर चर्चा की जा रही है। वहीं, भूतल का कार्य 15 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Work of golden and silver virk will be done on main gate of garbhgrah of ramlala.
राम मंदिर का फ्रंट लुक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में बन रहा भगवान श्रीराम का मंदिर बेहद भव्य और दिव्य होगा। मंदिर का निर्माण इस तरह से किया जा रहा है जिससे यह सैकड़ों साल तक सुरक्षित रहे और इसकी भव्यता अद्वितीय हो। मंदिर में रामलला के गर्भगृह के मुख्य द्वार पर सोने व चांदी का वर्क कराने की योजना बनाई जा रही है। इस संबंध में चर्चा की जा रही है। हालांकि, इस पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं, राममंदिर के भूतल का समस्त काम 15 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर के गर्भगृह व परिक्रमा पथ पर फर्श बिछाने का काम पूरा किया जा चुका है।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि उन्हें निर्देशित किया गया है कि राममंदिर का भूतल पूरी तरह से 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाना चाहिए। बताया कि मंदिर का गर्भगृह मकराना के संगमरमर से सज गया है। भूतल पर फर्श बिछाने का काम चल रहा है। इसके साथ अंडर ग्रांउड बिजली के तार भी लगाए जा रहे हैं। यात्री सुविधा केंद्र का काम भी तेजी से चल रहा है, भूतल की फिनिशिंग का काम जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एक देश एक चुनाव: अखिलेश यादव बोले, यूपी में भी अगले छह महीने में चुनाव करवाएं जाएं, जनता खुश होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नव्य अयोध्या: राम की पैड़ी की तर्ज पर बनेगी चार किलोमीटर लंबी नहर, आईआईटी रुड़की बना रही महायोजना


शुक्रवार को राम मंदिर निर्माण समिति की शुरू हुई दो दिवसीय बैठक में मंदिर समेत चल रही दस परियोजनाओं का भौतिक निरीक्षण के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने की। उन्होंने राममंदिर के भूतल के समस्त काम 15 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। नृपेंद्र मिश्र ने सुबह नौ बजे मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रामजन्मभूमि पथ, भक्तिपथ, यात्री सुविधा केंद्र, परकोटा, रिटेनिंग वॉल, कुबेर टीला समेत अन्य कार्यों की भौतिक प्रगति देखी।

निर्माण की धीमी गति पर हुए नाराज
रामजन्मभूमि पथ के निरीक्षण के दौरान नृपेंद्र मिश्र धीमी गति पर नाराज हुए। पथ पर लगाए जा रहे केनोपी का काम हर हाल में दिसंबर तक पूरा करने को कहा, केनोपी के काम की सुस्त गति पर वे नाराज हुए। उन्होंने कार्यदाई संस्था यूपीआरएनएन से कहा कि यह पथ हर हाल में 15 दिसंबर तक समस्त सुविधाओं से युक्त हो जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed