फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women will go to hajj with male from today

बिना महरम के पहली बार आज हज जाएंगी महिला हज यात्री

Sat, 28 Jul 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Jul 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
women will go to hajj with male from today
हज सब्सिडी

बिना महरम (ऐसे पुरुष साथी जिनसे पर्दा न हो) के महिलाओं के पांच ग्रुप शनिवार को पहली बार मुकद्दस हज यात्रा पर रवाना होंगे। वहीं,  सऊदी अरब में महिला हज यात्रियों की मदद के लिए इस बार चार महिला खादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) भी मदीना भेजी जाएंगी।

विज्ञापन


हज-2018 के एक्शन प्लान में इस बार 45 साल से ऊपर की महिलाओं को बगैर महरम हज पर जाने की सहूलियत दी गई है।

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने बिना महरम के हज पर जाने के लिए चार महिलाओं का समूह होने की शर्त लगाई है। सऊदी अरब सरकार की मंजूरी के बाद पहली बार महिलाओं को भी हज सेवक बनने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के कुल 157 खादिमुल हुज्जाज में चार महिलाएं भी शामिल हैं। राज्य हज कमेटी के सहायक सचिव जावेद अहमद ने बताया कि सभी महिलाएं शनिवार को दोपहर 12 बजे की उड़ान से रवाना होंगी। हज सेविकाएं सऊदी अरब में महिला हज यात्रियों की मदद करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बनी हैं हज सेवक

खादिमुल हुज्जाज के तौर पर पहली बार लखनऊ की 51 वर्षीय जमीला खातून, 53 वर्षीय सुमैरा, सीतापुर की 46 वर्षीय नूर अख्तर, बाराबंकी की 54 वर्षीय कमाल फातिमा हज सेवक के तौर महिला हज यात्रियों की मदद के लिए सऊदी अरब रवाना होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed