{"_id":"5aa026204f1c1bbe218b6ab8","slug":"women-police-employees-to-get-vehicle-service-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा, नाइट ड्यूटी के लिए वाहन सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा, नाइट ड्यूटी के लिए वाहन सुविधा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मियों के साथ डीजीपी ओ पी सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस महकमे ने भी अपने महिला कर्मियों के लिए बुधवार को बड़ी घोषणा की। इसके तहत नाइट ड्यूटी करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को वाहन की सुविधा दी जाएगी। सभी थानों में महिलाओं के लिए अलग से टॉयलेट बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा यूपी 100 सेवा की पब्लिक रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) में भी महिला पुलिसकर्मियों की तैनात के निर्देश दिए गए हैं जिससे की महिला पीड़ितों को मौके पर सहूलियत हो सके।
विज्ञापन
यहां बुधवार शाम पुलिस लाइंस में आयोजित महिला पुलिसकर्मियों के सम्मान समारोह में डीजीपी ओपी सिंह ने यह घोषणाएं की। मौके पर उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए बताया कि नाइट ड्यूटी व आपातकालीन बुलावे पर सवारी न मिलना, थानों में टॉयलेट न होने सहित अन्य समस्याओं पर तत्काल निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
कहा कि महिला पुलिसकर्मियों को अक्सर रात में ड्यूटी पर बुलवा लिया जाता है। रात के वक्त सवारी नहीं मिलती। इस समस्या को दूर करने के लिए रात को उनके घर संबंधित थाने की गाड़ी भेजी जाएगी। साथ ही बताया कि सभी जनपदों के पुलिस प्रभारियों को थानों में महिला टॉयलेट बनवाने के निर्देश जारी किए जाएंगे।