फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman and children assaulted and attacked with a knife after intruders broke into the house

Lucknow News: घर में घुसकर महिला, बच्चों से मारपीट, चाकू से हमला

Tue, 30 Jun 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Woman and children assaulted and attacked with a knife after intruders broke into the house
घायल जरीना।
गुडंबा। क्षेत्र के आदिलनगर में रंजिश में जरीना और उनके बच्चों के साथ घर में घुसकर मारपीट तथा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर गुडंबा पुलिस ने सात नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर की है।
विज्ञापन

जरीना के अनुसार, 28 जून की रात 8:30 बजे वह घर पर थीं। आरोप है कि रईस, बिट्टो, नगमा, शकीला, अफसाना, मन्नू, नाटू और उनके तीन अज्ञात साथी जबरन घर में घुसे और उन्हें व बच्चों को पीटने लगे। रईस ने चाकू से हमला किया, जिससे उनके व बच्चों को चोटें आईं। आरोपी उन्हें और बच्चों को पीटते हुए घर से खींचकर ले जाने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान बिट्टो घर से चाकू ले आई, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने चाकू छीनकर फेंक दिया। पीड़िता का कहना है कि वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि रईस कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आया है और आए दिन जान से मारने की धमकी देता है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed