फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman accused of gang rape on three people in sitapur

सीतापुर में महिला से गैंगरेप, पीड़िता ने दर्ज कराया केस, जांच में सामने आया चौंकाने वाला मामला

Tue, 12 Jan 2021 11:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Jan 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of gang rape on three people in sitapur
फाइल फोटो - फोटो : pexels.com
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मानपुर थाना इलाके में एक महिला ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की। घटना संदिग्ध बताई जा रही है। 
विज्ञापन


पीड़िता व आरोपी के बीच पैसे के लेनदेन का भी विवाद सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मानपुर इलाके के एक गांव की महिला का आरोप है कि शनिवार शाम वह गांव के पूरब गई थी। 
विज्ञापन


पहले से तीन लोग घात लगाए बैठे थे। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बाबत महिला ने सरोज व बदलू को पहचानने का दावा करते हुए एक अज्ञात सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एएसपी उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित व सीओ लहरपुर यादवेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने जांच की। दोनों पक्षों में रंजिश का मामला सामने आया है। सीओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता व आरोपियों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर एक सप्ताह पहले विवाद हुआ था। प्रथम दृष्टया घटना आपसी विवाद से संबंधित लग रही है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed