{"_id":"6890b74d56c70c2f0103d972","slug":"wolves-beat-neelmatha-club-lucknow-news-c-13-1-lko1071-1324231-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वुल्व्स ने नीलमथा क्लब को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वुल्व्स ने नीलमथा क्लब को हराया
विज्ञापन
लखनऊ। वुल्व्स एफसी ने नीलमथा क्लब को 4-2 से हराते हुए सतीश शुक्ला मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। दिलकुशा ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में वुल्व्स एफसी ने दो गोल से पिछड़ने के बाद धमाकेदार वापसी की और मुकाबला अपने नाम किया। मैच का पहला गोल खेल के 15वें मिनट में आया, जब नीलमथा क्लब के कुलदीप ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल किया। दस मिनट के बाद टीम को दूसरा गोल करने में सफलता मिली। यह गोल सिद्धांत के नाम रहा। अगले ही मिनट में वुल्व्स एफसी के लिए वैभव ने गोल करते हुए नीलमथा क्लब की बढ़त को 1-2 से कम किया। दूसरे हाफ में वुल्व्स एफसी ने
धमाकेदार वापसी की और नीलमथा क्लब पर हमलों की झड़ी लगा दी। खेल के 50वें मिनट में वैभव ने टीम के लए बराबरी वाला गोल किया। पांच मिनट के बाद अभी ने गोल करते हुए वुल्व्स एफसी को 3-2 से बढ़त दिलाई। खेल के 58वें मिनट में ओजस्य ने नीलमथा की रक्षापंक्ति को 4-2 से बढ़त दिलाई। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह वुल्व्स एफसी ने 4-2 से मुकाबला अपने नाम किया। लीग में मंगलवार काे आरबीआई क्लब का सामना लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज से होगा।