{"_id":"c9ca41c6b8d0810fb67cd0bcbf27c59d","slug":"without-cm-order-gave-the-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आदेश को ताक पर रख दे दिया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आदेश को ताक पर रख दे दिया काम
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Aug 2013 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में मुख्यमंत्री के फैसले को अंगूठा दिखाते हुए काम दे दिया गया। लगभग छह महीने पहले हुए इस खेल पर अभी तक परदा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
उधर तैनाती पाया अधिकारी मंडी परिषद में लगातार काम कर रहा है। मंडी परिषद की तरफ से उसे सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, मंडी परिषद बोर्ड की 29 मार्च की बैठक में परिषद के उप निदेशक (विधि) ए.के सक्सेना को 31 मार्च 2013 को सेवानिवृत्त होने के बाद एक वर्ष तक विधि सलाहकार के रूप में अनुबंध पर रख लिया जाए।
विज्ञापन
पर, बोर्ड ने इस टिप्पणी के साथ इस प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया कि उप निदेशक (विधि) ए.के. सक्सेना को विधि सलाहकार के रूप में रखने का कोई औचित्य नहीं पाया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, इसके बावजूद अपर निदेशक (प्रशासन) डा. रामविलास यादव के हस्ताक्षर से 27 अप्रैल को एक आदेश जारी कर दिया गया।
जिसमें कहा गया है कि न्यायालय संबंधी कार्यों के निस्तारण के लिए अशोक कुमार सक्सेना को नामित किया जाता है। इसके लिए सक्सेना को नियमानुसार, मानदेय का भुगतान किया जाएगा।