{"_id":"56fd74834f1c1bd64af00106","slug":"wine-price-to-be-low-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब और ज्यादा गुलजार होंगे मयखाने, आज से शराब सस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब और ज्यादा गुलजार होंगे मयखाने, आज से शराब सस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 01 Apr 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार से विदेशी शराब के विभिन्न ब्रांड पर बोतल से लेकर पव्वे तक के दाम घट जाएंगे। बोतल पर ढाई सौ रुपये तक की कमी हो रही है। सरकार शराब के सस्ता होने पर अधिक बिक्री और बेहतर राजस्व हासिल होने की उम्मीद कर रही है। इसके साथ ही, कम एक्साइज ड्यूटी वाले प्रांतों से शराब की तस्करी पर भी अंकुश लगने की संभावना है।
विज्ञापन
अभी तक सरकार शराब का दाम बढ़ाकर अधिक राजस्व का लक्ष्य रखती थी, लेकिन इस बार सपा सरकार ने शराब के दाम घटाने का फैसला किया। शराब की उन ब्रांडों के दाम में कमी की गई है जिनकी लोगों में अधिक मांग है।
विज्ञापन
इसके तहत एक अप्रैल से 180 एमएल के पव्वे में न्यूनतम 35 रुपये से लेकर 60 रुपये तक की कमी होगी। महंगी शराब जैसे स्काच या प्रीमियम व सुपर प्रीमियम ब्रांड की शराबों पर यह कमी आंशिक ही होगी।
विज्ञापन
लखनऊ शराब एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार एसपी सिंह के मुताबिक दाम घटने के साथ मांग बढ़नी वाजिब है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों पर 150 से 250 रुपये तक की कमी आएग़ी।
इन ब्रांड की कीमतों में इतनी होगी कमी
ब्रांड--पुराना दाम--नया दाम
- वैट 69--1650--1500 रुपये
- पासपोर्ट--1395--1215/1220 रुपये
- ब्लेंडर्स प्राइड रिजव--1145--915/920 रुपये
- एंटीक्विटी ब्ल्यू--1090--840 रुपये
- सिग्नेचर प्रीमियम--1025--770/775 रुपये
- रॉयल चैलेंज--760--595 रुपये
- मैकडॉवल नंबर वन--650--530 रुपये
- इंपीरियल ब्ल्यू--700--545 रुपये
- ग्रीन लेबल 575--420 रुपये
पव्वे के दाम
- सिग्नेचर 215--190 रुपये
- रायल स्टैग 185--150 रुपये
- ग्रीन लेबल 140--105 रुपये
- मैकडॉवल नंबर वन--165--130 रुपये
- इंपीरियल ब्ल्यू 170--135 रुपये
- 8पीएम, डिवाइन सिप, कंटेसा रम, इवनिंग स्पेशल, बैग पाइपर आदि ब्रांडों का पव्वा 135 रुपये के बजाय अब 100 रुपये में मिलेगा
- वैट 69--1650--1500 रुपये
- पासपोर्ट--1395--1215/1220 रुपये
- ब्लेंडर्स प्राइड रिजव--1145--915/920 रुपये
- एंटीक्विटी ब्ल्यू--1090--840 रुपये
- सिग्नेचर प्रीमियम--1025--770/775 रुपये
- रॉयल चैलेंज--760--595 रुपये
- मैकडॉवल नंबर वन--650--530 रुपये
- इंपीरियल ब्ल्यू--700--545 रुपये
- ग्रीन लेबल 575--420 रुपये
पव्वे के दाम
- सिग्नेचर 215--190 रुपये
- रायल स्टैग 185--150 रुपये
- ग्रीन लेबल 140--105 रुपये
- मैकडॉवल नंबर वन--165--130 रुपये
- इंपीरियल ब्ल्यू 170--135 रुपये
- 8पीएम, डिवाइन सिप, कंटेसा रम, इवनिंग स्पेशल, बैग पाइपर आदि ब्रांडों का पव्वा 135 रुपये के बजाय अब 100 रुपये में मिलेगा