{"_id":"5c5eb823bdec222be7358869","slug":"will-complete-birahim-bridge-till-february-up-govt-told-highcourt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च तक पूरा होगा बिराहिमपुर पुल, सरकार ने हाईकोर्ट को बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च तक पूरा होगा बिराहिमपुर पुल, सरकार ने हाईकोर्ट को बताया
Sat, 09 Feb 2019 04:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Feb 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Lucknow High Court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में बताया है कि राजधानी में मलिहाबाद के बिराहिमपुर गांव में बेतवा नदी पर पुल का काम मार्च 2019 तक पूरा होगा। यहां करीब 86 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके लिए 86 प्रतिशत पैसा जारी हो चुका है। इससे पहले सरकार ने हाईकोर्ट में कहा था कि दिसंबर 2018 तक पुल बना लिया जाएगा। हाईकोर्ट ने निर्माण की ताजा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए अगली सुनवाई मार्च के तीसरे हफ्ते में रखी है।
विज्ञापन
इस मामले में कई वर्षों से बिना पक्के पुल के गुजारा कर रहे बिराहिमपुरवासियों के हालात की खबर प्रिंट मीडिया ने प्रकाशित की थी। इसे जनहित याचिका के तौर पर स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने पिछले वर्ष सरकार को पुलिस बनाने की कार्ययोजना व बजट जारी करने के निर्देश दिए थे। हर वर्ष बारिश में यह पुल क्षतिग्रस्त हो जाता था, जिससे ग्रामीणों को केवल तीन दूर स्थित मलिहाबाद पहुंचने के लिए 21 किमी घूमकर जाना पड़ता था। ग्रामीणों ने सुधार के लिए कई बार सरकार को लिखा, चुनावों में मतदान बहिष्कार घोषणा तक कर दी थी।
विज्ञापन
वहीं सरकारी अधिकारियों की लापरवाही को असंवेदनशीलता करार देते हुए इसे अंग्रेज सरकार के समय से भी बदतर होने की टिप्पणी की गई थी। ताजा सुनवाई में जस्टिस ऋतुराज अवस्थी और जस्टिस राजेश सिंह चौहान के समक्ष सरकारी वकील ने हलफनामे में पुल निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट रखी। इसके अनुसार मार्च 2019 तक पुल और इस पर सड़क का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन