{"_id":"648a027d0f431634db025e79","slug":"wifes-lover-turns-out-to-be-the-killer-of-vegetable-shopkeeper-raebareli-news-c-13-1-289171-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी का प्रेमी निकला सब्जी दुकानदार का हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी का प्रेमी निकला सब्जी दुकानदार का हत्यारा
Wed, 14 Jun 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। चार दिन पहले प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में गला रेत कर हुई सब्जी दुकानदार की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस की मानें तो पत्नी के प्रेमी ने ही सब्जी दुकानदार की हत्या की थी। उसकी पत्नी ने हत्या कराने के लिए बहन के घर आम देने भेजा और रास्ते में प्रेमी से शराब पिलाकर उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने आलाकत्ल के साथ दोनों को जेल भेज दिया है।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर बड़ागांव निवासी सब्जी दुकानदार होरीलाल शनिवार को अपनी बहन निशा के घर प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के किसुनदासपुर गांव आम देने गया था। देर शाम को वह बहन को दावत में जाने की बात कहकर निकाला था। वहां से कुछ दूर बरियावां गांव के पास एक नाले में रविवार की सुबह उसका शव पाया गया था। उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपियों ने उसकी दोनों आंखो पर भी चोट पहुंचाई थी। मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी शिवकुमारी की तहरीर पर अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए कोतवाल सुधीर कुमार सोनी ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के बैरागीपुर गांव निवासी सुभाष यादव व मृतक पत्नी शिवकुमारी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब 10 दिन से वह मृतक के घर पर ही रहता था। उसकी पत्नी ने प्यार में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए कहानी रची और पति को बहन के घर आम देने के बहाने भेजा। वापस आते समय प्रेमी सुभाष उसे किलकिल्हा नाले के पास सुनसान स्थान पर मिला और शराब पिलाई। उसके नशे में होने पर मौका देख उसका गला रेतकर मार दिया और भाग निकला। पुलिस ने उसकी पत्नी पर दबाव बनाया तो उसने कहानी बयां कर दी। पुलिस ने प्रेमी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है।