फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wife of pratyush said I do not believe on up police

प्रत्यूष की पत्नी बोली : पुलिस की पड़ताल पर यकीन नहीं, सीबीसीआईडी करे जांच

Tue, 11 Dec 2018 12:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
wife of pratyush said I do not believe on up police
मृतक प्रत्यूष की पत्नी

भाजयुमो नेता प्रत्यूषमणि त्रिपाठी की हत्या के आरोप में उनके पांच समर्थकों की गिरफ्तारी का पता चलते ही पत्नी ने खुलासे को फर्जी करार दे डाला। मीडिया से कहा कि पुलिस की पड़ताल पर यकीन नहीं है। सीबीसीआईडी से जांच न कराए जाने पर भाजपा कार्यालय के सामने धरना देंगी। इससे पहले पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से तहकीकात करने के लिए उन्हें बुलाया, लेकिन बीमारी की बात कहकर टाल दिया था। 

विज्ञापन


प्रत्यूषमणि त्रिपाठी की पत्नी प्रतिमा त्रिपाठी ने मीडियाकर्मियों को कैसरबाग के मॉडल हाउस के मोहल्ला तालाब गगनी शुक्ल बुलाकर हत्या के खुलासे को फर्जी बताया। सवाल किया कि प्रत्यूष खुद पर हमला क्यों कराते। पुलिस अगर उन्हें 25 नवंबर को हुई वारदात के बाद सुरक्षा देती तो जान बच जाती। कहा कि उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच का आश्वासन दिया था। इस बीच पुलिस ने खुलासा कर डाला।
विज्ञापन


ऐसा नहीं लगता कि प्रत्यूष के कहने पर उनके दोस्तों ने हमला किया होगा। पुलिस ने साजिश की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी घालमेल कराने का संदेह है। जांच जल्द ही सीबीसीआईडी को न सौंपी गई तो वह परिवार के साथ भाजपा कार्यालय के सामने धरना देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती हरेंद्र कुमार ने बताया कि पुख्ता जानकारी हाथ लगने पर अनिल कुमार राणा, आशीष अवस्थी, महेंद्र गुप्ता, प्रभात कुमार उर्फ ऋषि सिंह और अमित अवस्थी को गिरफ्तार किया गया। वीडियो कैमरे के सामने पूछताछ में सच उजागर होने पर प्रत्यूष की पत्नी प्रतिमा त्रिपाठी को खुलासे की जानकारी दी गई और आरोपियों से तसल्ली से तहकीकात करने के लिए आमंत्रित किया गया, लेकिन उन्होंने पांचों आरोपियों से कोई सवाल करने के लिए जाने से इन्कार कर दिया। इस बीच पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य एकत्र करके उन्हें सही खुलासे की जानकारी दी। 

नामजद आरोपियों को क्लीन चिट, बदलेगी धाराएं

क्षेत्राधिकारी महानगर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्यूषमणि त्रिपाठी की हत्या में नामजद सलमान, शीबू, अदनान, ध्रुव वर्मा व रोहित सिंह के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। उनकी न तो इलाके में मौजूदगी थी और न ही सीसीटीवी फुटेज में दिखे। दूसरे जिले में मौजूदगी के साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। प्रत्यूषमणि के समर्थक अनिल कुमार राणा, आशीष अवस्थी, महेंद्र गुप्ता, प्रभात कुमार और अमित अवस्थी से गहन पूछताछ में साबित हुआ है कि प्रत्यूष ने ही खुद पर कातिलाना हमले की साजिश रची थी और जान से हाथ धो बैठे। साजिश में शामिल उनके पांचों समर्थकों को गिरफ्तार करके मुकदमे में हत्या की धारा को हटाकर गैर इरादतन हत्या, साजिश और साक्ष्य मिटाने की धारा बढ़ाकर चालान भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed