फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife beaten to death on suspicion of illicit relationship in raebareli.

Raebareli: दोस्त के साथ अवैध संबंध होने के शक में पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 29 Aug 2023 05:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 29 Aug 2023 05:16 PM IST
सार

पत्नी जान बचाकर भागती रही और पति उसे पीटता रहा। महिला को हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Wife beaten to death on suspicion of illicit relationship in raebareli.
महिला के परिजनों से जानकारी लेतीं सीओ वंदना सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दोस्त के साथ अवैध संबंध होने की आशंका में पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पत्नी जान बचाने के लिए घर के अंदर इधर-उधर भागती रही, लेकिन आरोपी पति ने उसे तब तक पीटा जब तक तक उसकी मौत नहीं हो गई। महिला के सिर, हाथ, पैर में करीब दस गंभीर चोटें आई। पत्नी के साथ ही पति ने दोस्त को भी पीटा लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला।

विज्ञापन


हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची सीओ सदर वंदना सिंह, मिल एरिया थानेदार संजय कुमार सिंह ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के भागू का पुरवा मजरे रुस्तमपुर निवासी रामविलास और लालगंज निवासी लक्ष्मी शंकर आपस में दोस्त थे। दोनों जम्मू कश्मीर में भट्ठे पर मजदूरी करते थे। बीते दिनों ही भट्ठे से घर वापस लौट कर आए थे। राम विलास की पत्नी मिथलेश (35) भी भट्ठे में साथ रहती थी। इस दौरान मिथलेश और लक्ष्मीशंकर के बीच जान पहचान हो गई। सोमवार को रामविलास घर से बाहर था। उसका दोस्त लक्ष्मीशंकर घर पहुंच गया। शाम पांच बजे राम विलास घर पहुंचा तो वहां पर उसकी पत्नी व दोस्त मौजूद था।
विज्ञापन


दोनों के बीच अवैध संबंध होने के शक में पति गुस्से से आगबबूला हो गया। उसने डंंडे से पत्नी मिथलेश को पीट-पीट कर मार डाला। बीचबचाव करने पर दोस्त लक्ष्मी शंकर को भी जमकर धुना, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद दोस्त मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। डीह थाना क्षेत्र के अयासपुर डीही गांव निवासी मृतक महिला के भाई संदीप ने हत्या की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने आरोपी राम विलास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बच्चों से छिना मां का सहारा
शादी बाद मृतका मिथलेश को चार बच्चे हुए। घटना से इन बच्चों से मां का सहारा छिन गया है। बेटे किशन, आकाश, विकास और बेटी चालू मां की हत्या से बिलख रहे थे। वहां मौजूद ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधा रहे थे। लोगों में पति के खिलाफ नाराजगी भी थी। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के शक में पति ने ही पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। साथ ही उसने घर आए दोस्त की भी पिटाई की। मामले मेंं महिला के पति को हिरासत में ले कर पूछतांछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed