फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Why OPD of government hospitals not open ask Anurag Bhadauriya.

मॉल, रेस्टोरेंट और होटल खोले तो सरकारी अस्पतालों में ओपीडी क्यों नहीं: अनुराग भदौरिया

Tue, 09 Jun 2020 01:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Jun 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Why OPD of government hospitals not open ask Anurag Bhadauriya.
- फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी ने अस्पतालों में इलाज नहीं मिलने से मरीजों की मौत पर सरकार को घेरा है। सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि सरकार जहाज, मॉल, होटल व रेस्टोरेंट खोल सकती है तो जनरल ओपीडी क्यों नहीं। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद रहने से सामान्य मरीज निजी अस्पतालों में लुट रहे हैं।

विज्ञापन


भदौरिया ने कहा, हार्ट, किडनी, लिवर व अन्य बीमारियों का इलाज नहीं होने से मरीजों की लगातार मौतें हो रही हैं। कोरोना संक्रमण का खतरा भी उन्हीं को ज्यादा रहता है जो पहले से बीमार है। इसलिए उनका इलाज जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गरीब आदमी निजी अस्पतालों में इलाज नहीं करा सकते। जैसे सैनिटाइज करके माल व होटल में लोग जाएंगे, वैसी ही जनरल ओपीडी में भी हो सकता है।

उन्होंने मांग की है कि सरकार को निजी अस्पतालों की कैपिंग कर देनी चाहिए कि एक दिन में इससे ज्यादा चार्ज नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की व्यवस्था चरमराई हुई है। मुख्यमंत्री की टीम-11 फेल हो चुकी है। उसके पास जनता की बदहाली दूर करने की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed