फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Whole world are fighting for socialism.

'अंग्रेजी से नाराजगी नहीं पर हिंदी वालों का भी हो सम्मान'

Sun, 21 Jun 2015 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 Jun 2015 02:52 AM IST
विज्ञापन
Whole world are fighting for socialism.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा दुनिया भर में हैं। जो लड़ाई उत्तर प्रदेश में लड़ी जा रही है, वह दुनिया के दूसरे देशों के समाजवादी भी लड़ रहे हैं। समाजवादियों की अंग्रेजी से कोई नाराजगी नहीं है लेकिन सम्मान केवल अग्रेजी वालों का नहीं, हिंदी बोलने वालों को भी होना चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने सरकारी आवास के न्यू जनता दर्शन हॉल आयोजित कार्यक्रम में अंग्रेजी पत्रिका सोशलिस्ट फैक्टर, समाजवादी श्रवण योजना की वेबसाइट samajwadishravanyatra.upgov.info और सूचना विभाग के पोर्टल ‘upnews360.com’ का लोकार्पण किया। जिसमें जिलों की भी जानकारियां अपलोड की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पत्रिका में पूरी दुनिया के समाजवाद को समेटने की कोशिश की गई है। समाजवादी केवल वे नहीं है जो समाजवादी पार्टी में हैं। समाजवादी विचारधारा दुनिया के तमाम देशों में हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पिछले दिनों मैं नीदरलैंड में लैंगिक समानता पर प्रोगेसिव एलायंस के सम्मेलन में शामिल होने गया था। 120 देशों के सोशलिस्ट इस एलायंस के सदस्य हैं। सम्मेलन में 46 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब ही नहीं खुशहाल देश भी लैंगिक भेदभाव की समस्या का सामना कर रहे हैं। मैं जर्मनी गया था,वहां के समाजवादी डिजिटल डिवाइड के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए समाजवादियों की लड़ाई छोटी नहीं है। गरीबों, किसानों की बेहतरी के साथ ही महिलाओं के सम्मान का भी सवाल है।

जिलों से भी अपडेट होंगी जानकारियां

Whole world are fighting for socialism.

अखिलेश यादव ने कहा कि अब ट्विटर और माउस का युग है, ब्रांडिंग और मार्केटिंग का जमाना है। हमारी इंग्लिश से नाराजगी नहीं है लेकिन केवल अंग्रेजी वालों का ही सम्मान नहीं होना चाहिए।

अंग्रेजी के सवाल पर हमें तालिबानी तक कहा गया। हमने लैपटॉप बांटे तो विरोध किया गया। लैपटॉप बांटने का विरोध करने वाले अब वाई-फाई बांट रहे हैं। उन्होंने तंज कसा, वाई-फाई से क्या घास काटेंगे ?

एक क्लिक पर सरकारी योजनाएं व उपलब्धियां

अखिलेश ने कहा कि सूचना विभाग के पोर्टल ‘न्यूज 360.in’ पर सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं की अपडेट जानकारी मिलेगी। सूचना निदेशक आशुतोष निरंजन ने बताया कि न्यूज 360 किसी भी राज्य सरकार का सबसे उन्नत पोर्टल है। इसे फेसबुक, ट्यूटर आदि से जोड़ा गया है।

वीडियो को अपलोड करके यू ट्यूब से लिंक किया गया है। यह ऐसा पहला पोर्टल है जिसमें जिलों से भी 24 घंटे, सातों दिन जानकारियां अपडेट की जाएंगी।

इस युग के श्रवण कुमार हैं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

Whole world are fighting for socialism.

धर्माथ कार्य राज्यमंत्री विजय कुमार मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर भाषा के विद्वान का सम्मान किया है। धर्म को आगे बढ़ाने का काम किया है। धर्म से ही करुणा, उदारता, परिवार, समाज व देश के प्रति कर्तव्यबोध पैदा होता है।

उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों की हज और तीर्थ यात्राओं की इच्छाओं का पूरा करने का काम किया है। वह इस युग के श्रवण कुमार हैं।

प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य नवनीत सहगल ने कहा कि समाजवादी श्रवण यात्रा के लिए अब ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। वेबसाइट पर यात्रा की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया का विवरण उपलब्ध है।

सोशलिस्टों के बीच ब्रिज बनने की कोशिश: फ्रैंक
मासिक अंग्रेजी पत्रिका सोशलिस्ट फैक्टर के संपादक फ्रैंक हजूर ने कहा कि हिंदुस्तान ही नहीं यूरोप, लेटिन अमेरिका समेत दुनिया भर में समाजवादी हैं। पत्रिका में वहां के समाजवाद की कहानी पर लेख होंगे। वह दुनिया के समाजवादियों के बीच ब्रिज बनने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed