{"_id":"6ae6d0e3ad4a5cc6370c1f3a","slug":"azam-khan-was-produced-in-ghaziabad-court-amid-tight-security-supporters-and-people-gathered-there-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश
Sun, 01 Nov 2026 02:15 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:15 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास लोगों और समर्थकों का जमावड़ा लग गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे परिसर में सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन
दरअसल, आजम खां को शनिवार को रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया था। यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है।
विज्ञापन
ईडी की टीम आजम खां को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड की मांग की। एजेंसी इस मामले में उनसे वित्तीय लेनदेन और ट्रस्ट से जुड़े मामलों में पूछताछ करना चाहती है। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी तरफ आजम खां की कोर्ट में पेशी की सूचना पर समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।