फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP in election mode One worker for every 50 families in UP emphasis on booth-level micro-management

चुनावी मोड में भाजपा: यूपी में 50 परिवारों पर तैनात होगा एक कार्यकर्ता; बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर

Sun, 01 Nov 2026 07:30 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 01 Nov 2026 07:30 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा ने 'प्रत्येक 50 परिवार पर एक कार्यकर्ता' और 'माइक्रो मैनेजमेंट' के साथ व्यापक घर-घर संपर्क योजना तैयार की है। इसके तहत 3 नवंबर से प्रदेश के छह क्षेत्रों में दिग्गजों की अगुआई में विशाल पदयात्राएं निकाली जाएंगी और दिवाली के बाद मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
BJP in election mode One worker for every 50 families in UP emphasis on booth-level micro-management
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा अब बूथ से लेकर घर-घर तक अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है। पार्टी प्रत्येक 50 परिवारों पर एक कार्यकर्ता तैनात करेगी। विधानसभा स्तर पर प्रवासी प्रभारी नियुक्त करने के साथ जिला और विधानसभा चुनाव संचालन समितियां गठित की जाएंगी। मतदाता सूची पुनरीक्षण, लाभार्थियों से संपर्क और सामाजिक समीकरण साधने पर विशेष जोर रहेगा।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शनिवार को चुनावी कार्ययोजना पर मंथन के लिए हुई बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि 2027 का चुनाव माइक्रो मैनेजमेंट के आधार पर लड़ा जाएगा। उन्होंने जिला प्रभारियों को विधानसभा और विधानसभा प्रभारियों को शक्ति केंद्रों पर प्रवास करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Trending Videos

सामाजिक व धार्मिक संगठनों को जोड़ने पर जोर

महिला और युवा मोर्चे के कार्यकर्ता भी विधानसभा स्तर पर प्रवासी के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। तावड़े ने घर-घर संपर्क अभियान में महिलाओं, युवाओं, नए मतदाताओं, किसानों, लाभार्थियों, छोटे व्यापारियों, प्रबुद्ध वर्ग और पूर्व सैनिकों के साथ सामाजिक व धार्मिक संगठनों को जोड़ने पर जोर दिया। सक्रिय सदस्यों की बैठकें शुरू कर उन्हें चुनावी जिम्मेदारियां सौंपने के निर्देश भी दिए।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मतदाता सूची सत्यापन और विशेष पुनरीक्षण को प्राथमिकता देने को कहा। प्रदेश के सभी 1918 मंडलों में कार्यकर्ताओं की टीमें बनाकर प्रवास, ग्रामसभा स्तर पर चौपाल और जनसंवाद आयोजित करने तथा लाभार्थियों से लगातार संपर्क रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने का आधार बूथ और वहां के मतदाता हैं। बैठक में सह प्रभारी मेधा कुलकर्णी, जगदीश पटेल, अनंत ओझा और डॉ. प्रदीप वर्मा आदि शामिल हुए।

विज्ञापन

छह क्षेत्रों में तीन नवंबर से निकलेगी पदयात्रा

बैठक में तीन नवंबर से सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्राएं निकालने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक पदयात्रा में कम से कम 25 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। इनके जरिये चुनावी माहौल बनाने के साथ संगठन और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा।

दिवाली बाद एसआईआर में जुटेंगे कार्यकर्ता

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने जिला और विधानसभा चुनाव संचालन समितियों के गठन के साथ पूर्व पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने को कहा। दिवाली के बाद मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज किया जाएगा। नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाने के लिए विशेष अभियान चलेगा। युवा, महिला, व्यापारी, श्रमिक और छोटे कारोबारियों के बीच संपर्क के लिए अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी।

छह क्षेत्रों में पदयात्रा, दिग्गज होंगे शामिल

प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने बताया, तीन नवंबर को अवध क्षेत्र की लखनऊ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ब्रज क्षेत्र की बरेली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के नेतृत्व में पदयात्रा निकलेगी। चार नवंबर को गोरक्ष क्षेत्र के गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और काशी क्षेत्र के प्रयागराज में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि होंगे। पांच नवंबर को पश्चिम क्षेत्र के गाजियाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कानपुर में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पदयात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed