लखनऊ। राष्ट्रीय नाई सविता सलमानी विकास मंच की ओर से मंगलवार को संगठन का पहला स्थापना दिवस मनाया गया। हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमणि प्रसाद का पदाधिकारियों ने स्वागत किया। वक्ता मुमताज आलम ने कहा कि जब हिंदुस्तान के मुसलमानों में धोबी हैं, कुम्हार हैं और नाई भी हैं तो उन्हें उनका हक सिर्फ इसलिए नहीं मिलेगा क्योंकि वह मुसलमान हैं जो कि गलत है। हिंदुस्तान में हिंदू हों या मुसलमान हर कोई हिंदुस्तान का विकास चाहते हैं लेकिन अगर आपस में ही झगड़ा कराने की राजनीति की जाएगी तो मुल्क की तरक्की कैसे होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने सभी का आभार जताया। इस दौरान अहसान अहमद गंभीर, आसिफ अली सलमानी, बबलू श्रीवास्तव, जयराम, इमरान, रफीक व अन्य मौजूद रहे।

राष्ट्रीय नाई सविता सलमानी विकास मंच की ओर से मंगलवार को संगठन का पहला स्थापना दिवस मनाया गया।