Lucknow News: गैस सप्लाई डगमगाई तो भट्ठियों की आंच हुई तेज
लखनऊ। खाड़ी देशों में छिड़े युद्ध का असर अब नवाबों के शहर की रसोइयों और खानपान के कारोबार पर साफ दिखने लगा है। कुकिंग गैस की आपूर्ति प्रभावित होते ही शहर के छोटे-बड़े कारोबारियों ने अब गैस सिलेंडरों का मोह छोड़कर देसी और कारगर समाधान की ओर रुख कर लिया है। राजधानी की गलियों में एक बार फिर कोयले की भट्ठियों की आंच तेज हो गई है।
मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में की गई पड़ताल में सामने आया कि रेस्टोरेंट, चाय-नाश्ते की दुकानों और मिठाई के प्रतिष्ठानों पर गैस की कमी का संकट गहरा गया है। आपूर्ति बाधित होने की आशंका और बढ़ती कीमतों के बीच दुकानदारों ने कोयले की भट्ठियों को मुख्य विकल्प बना लिया है। अब शहर की कई मशहूर दुकानों पर चाय, समोसे और पकौड़े गैस के बजाय कोयले की आंच पर तैयार हो रहे हैं।
गैस आपूर्ति में आई इस बाधा ने न केवल व्यावसायिक, बल्कि घरेलू बजट पर भी चिंता की लकीरें खींच दी हैं। कारोबारियों का मानना है कि यदि युद्ध लंबा खिंचा, तो मांग बढ़ने पर कोयले की कीमतों में भी उछाल आ सकता है। फिलहाल, राजधानी की सड़कों पर दुकानों से उठने वाला धुआं और भट्ठियों की चमक बदलती परिस्थितियों की गवाही दे रही है।
पसंद आती है कोयले की आंच पर बनी चाय
न्यू हैदराबाद निवासी रेस्टोरेंट संचालक अनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां पहले भी चाय के लिए भट्ठी का प्रयोग होता था। कोयले की आंच पर बनी चाय का सोंधा स्वाद ग्राहकों को खूब पसंद आता है। गैस की वर्तमान स्थिति को देखते हुए हमने दोबारा भट्ठियों को गुलजार कर लिया है।
अंदाजा नहीं था गैस की हो जाएगी किल्लत
फास्ट फूड कारोबारी चंद्रप्रकाश ने बताया कि हालात जिस तरह बदल रहे हैं, हमने सुरक्षा के लिहाज से कोयले का पर्याप्त स्टॉक मंगा लिया है। खाड़ी युद्ध का गैस सप्लाई पर इतना गहरा असर पड़ेगा, इसका अंदाजा नहीं था। अब भट्ठी ही एकमात्र सहारा है।

व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने पर दुकानदार घरेलू सिलिंडर इस्तेमाल कर रहे हैं।