थाने में अचानक आने पर क्या बोले CM योगी, स्कूलों को फरमान क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक्शन आज भी जारी रहा। सुबह-सुबह सीएम अचानक लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन पहुंच गए तो पुलिस में हड़कंप मच गया। योगी आदित्यनाथ ने थाने में कामकाज का जायजा लिया, योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने व्यवस्था देखी, फाइलें देखीं और महिला पुलिसकर्मियों से भी हालचाल लिए।
सीएम ने पानी की व्यवस्था देखकर जताई नाराजगी
सीएम ने आज हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर कार्रवाइयों के बारे में जानकारी ली फिर महिला थाने भी गए। सीएम ने पानी की व्यवस्था देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि थानों में अब कानून का राज्य लागू होगा। सीएम ने पुलिसवालों से कार्यप्रणाली की बी जानकारी ली। सीओ ऑफिस के राजकुमार और ईश्वर प्रसाद तिवारी से पूछा कि कोर्ट में एफआईआर कैसे जाती है। सीएम ने कहा, ये पहला निरीक्षण है आखिरी नहीं। यूपी में कानून का राज स्थापित हो इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे और निश्चित तौर पर बदलाव दिखाई देगा।
जनसभाओं में मोदी-अमित शाह ने कहा था,थानों में पुलिस कम सपा के गुंडे ज्यादा बैठे मिलते हैं।
स्कूलों को नया फरमान
बुधवार को सरकारी दफ्तर में पान-गुटखा और पॉलिथीन बैन लगाने के बाद आज योगी सरकार ने सरकारी स्कूलों को निर्देश दिए कि उनके आसपास पान-गुटखा नहीं बिकना चाहिए। सरकारी स्कूल के टीचर टीशर्ट पहनकर स्कूल नहीं आएंगे और स्कूल में पान के धब्बे हटाने के लिए एक दिन का समय दिया जाएगा।
नकल को रोकने के लिए लेकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि वह इस बारे में डीएम से बात करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी डीएम से बात की जाएगी।
योगी के मंत्री भी एक्शन में
यूपी में मंत्रालयों के बंटवारे के बाद आज से मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों को कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। किसी मंत्री ने दफ्तर की सफाई के बाद कार्यभार संभाला तो किसी ने काम संभालते ही कर्मचारियों को शपथ दिलाई। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कार्यभार संभालते ही कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
मीडिया से बात करते हुए श्रीकांत ने कहा कि वह हर गांव और कस्बे में 24 घंटे बिजली देने का वादा किया और वह उसे पूरा करेंगे। उपेंद्र तिवारी ने अपने विधान भवन के कमरे में बैठने से पहले कमरे को खुद झाड़ू से साफ किया।