फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weekly review meeting UP RERA concluded Chairman Bhoosreddy gave strict instructions officers

UP: यूपी रेरा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न, अध्यक्ष भूसरेड्डी ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

Mon, 09 Jun 2025 04:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Jun 2025 04:49 PM IST
सार

लखनऊ  में उत्तर प्रदेश रेरा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नोएडा कार्यालय के अधिकारियों के साथ बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

 

विज्ञापन
Weekly review meeting UP RERA concluded Chairman Bhoosreddy gave strict instructions officers
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) की साप्ताहिक समीक्षा बैठक लखनऊ स्थित रेरा मुख्यालय के सभागर में अध्यक्ष यूपी रेरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें नोएडा कार्यालय के आधिकारी ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूपी रेरा अध्यक्ष भूसरेड्डी ने बिंदुवार गहन समीक्षा की और प्राथमिकता से प्रकरणों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। धारा-31 के अंतर्गत दायर की जाने वाली शिकायतों का अनुश्रवण, अवमानना याचिकाओं की स्थिति, अपीलों की स्थिति, सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं ट्रिब्युनल रेरा में दायर वादों की स्थिति, रिट याचिकाओं की स्थिति, महत्वपूर्ण प्रकरणों में पैरवी की स्थिति आदि की गहन समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को प्रभावी ढंग से कार्यवाही के निर्देश दिये।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: अखिलेश यादव बोले- केंद्र के 11 साल और यूपी के नौ साल के काम का हिसाब दे सरकार, भाजपा पर जमकर बरसे
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अध्यक्ष यूपी रेरा ने रेरा एजेन्टस एवं मूल्यांकन, प्रमोटर्स एवं शिकायतकर्ता के मध्य रेरा आदेशों के संदर्भ में किये गये समझौते, प्रमोटर्स द्वारा पंजीकृत परियोजनाओं में रेरा अधिनियम, नियमावली एवं रेग्युलेशन के प्राविधानों के अनुपालन,  उच्च न्यायालय में रिट याचिकाओं की स्थिति, रेरा पोर्टल से संबंधित तकनीकी बिन्दु, रेरा में पंजीकृत समस्त परियोजनाओं के सीसी अपलोड किये जाने की स्थिति, मानव सम्पदा प्रबंधन, रेरा के निर्माणाधीन मुख्यालय भवन की स्थिति आदि की भी समीक्षा की ।


ये भी पढ़े- Ayodhya: अयोध्या में जमीन खरीदना अब और भी महंगा, आठ साल बाद 30 से 200 फीसदी तक बढ़ा सर्किल रेट

इस अवसर पर अध्यक्ष रेरा ने सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन समर्पण भाव से समयानुसार सुनिश्चित करने के लिए उनकी प्रशंसा की और कहा कि यूपी रेरा की ओर से प्रमोटरों पर निगरानी बढ़ाने और मानकों में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किये जाने के परिणाम स्वरूप शिकायतों में कमी आयी है। शिकायतों का निस्तारण भी तेजी के साथ किया जा रहा है।

बैठक में सचिव महेन्द्र वर्मा, प्रमुख सलाहकार अबरार अहमद, तकनीकी सलाहकार संजय तिवारी, वित्त परामर्शदाता सुधांशु त्रिपाठी, सयुक्त सचिव उमाशंकर सिंह, सहायक निदेशक सिस्टम अमरीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed