{"_id":"6846a5a43dd805ede90cff29","slug":"akhilesh-yadav-said-bjp-government-should-give-account-of-11-years-of-work-done-by-bjp-government-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले- केंद्र के 11 साल और यूपी के नौ साल के काम का हिसाब दे सरकार, भाजपा पर जमकर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले- केंद्र के 11 साल और यूपी के नौ साल के काम का हिसाब दे सरकार, भाजपा पर जमकर बरसे
Mon, 09 Jun 2025 02:43 PM IST
ishwar ashish
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:43 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र के 11 और यूपी के 9 साल मिलाकर भाजपा को 20 साल के काम का हिसाब देना चाहिए। यूपी में कमीशन के लिए झगड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : ANI
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को केंद्र के 11 वर्ष और प्रदेश सरकार के नौ साल कुल 20 वर्षों के काम का लेखाजोखा देना होगा कि जनता के लिए क्या किया?
अखिलेश यादव ने केंद्र में भाजपा सरकार के 11 साल के कार्यकाल को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए उन्होंने जनता के लिए क्या किया?
उन्हें बताना चाहिए कि शिक्षा के क्षेत्र में क्या किया? बेरोजगारी कितनी कम हुई? कितने रोजगार दिए हैं? प्रदेश में कितना निवेश आया है। यूपी में डबल इंजन की सरकार कही जाती है पर यहां पर क्या हालात हैं। सभी एक दूसरे से टकरा रहे हैं। कमीशन के लिए झगड़ा हो रहा है। एक आईएएस अधिकारी को अंडरग्राउंड होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस गांव को गोद लिया था उसका विकास नहीं हो सका है। उस गांव की तस्वीर नहीं बदली है तो कहीं न कहीं सरकार के कामकाज पर सवाल उठते हैं। मुख्यमंत्री योगी फसलों का एरिअल सर्वे कर रहे हैं। उन्हें किसानों के सामने जाना चाहिए और उनके सवालों का जवाब देना चाहिए।

#WATCH लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "... यदि हम केंद्र सरकार के 11 साल और उत्तर प्रदेश की सरकार के लगभग 9 सालों को जोड़ दें तो कुल 20 साल होते हैं। सरकार को 20 साल का लेखा-जोखा देने पड़ेगा जिसमें वह बताएगी कि जनता के लिए क्या किया है?.." pic.twitter.com/Cia2DVhUhx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2025