फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wedding procession standing at the door, bride with lover

Lucknow News: दरवाजे पर बरात खड़ी, दुल्हन प्रेमी संग फुर्र

Sat, 01 Jul 2023 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Wedding procession standing at the door, bride with lover
गदागंज (रायबरेली)। घोड़े पर सवार होकर दूल्हा गाजे-बाजे के साथ दुल्हन को लेने के लिए बरात लेकर उसके घर पहुंचा। घरातियों ने बरातियों का स्वागत सत्कार धूमधाम से किया। हंसी खुशी का माहौल था। युवक डीजे की धुन पर थिरक रहे थे, क्योंकि कुछ देर बाद स्टेज पर वरमाला डाली जानी थी, लेकिन अचानक दुल्हन मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। ऐसे में खुशियों के माहौल में सन्नाटा पसर गया। बरात बैरंग लौट गई। बृहस्पतिवार को सदमे में आकर दूल्हे ने कांच पीसकर खा लिया। उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन

गदागंज थाना क्षेत्र के आशानंदपुर निवासी एक युवती की शादी डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेमौरी निवासी कल्लू के बेटे अजय के साथ तय हुई थी। बुधवार को शादी थी। दुल्हन लेने के लिए दूल्हा बरातियों संग पहुंचा। इधर, वरमाला डालने की तैयारी चल रही थी। इससे पहले दुल्हन शेखनहार गांव के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। दुल्हन के भागने के बाद बराती और घरातियों में कहासुनी होने लगी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। खोजबीन के दौरान दुल्हन का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

अंत में दूल्हा अजय बरात लेकर वापस चला गया। दूल्हा ने किसी तरह रात काटी और बृहस्पतिवार को यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। उसने कांच पीसा और फिर उसे पी लिया। इस पर उसकी हालत बिगड़ गई। वहीं दुल्हन गदागंज थाने पहुंची और माता-पिता की मर्जी से शादी करने से मना कर दिया। हालांकि माता-पिता व रिश्तेदारों ने लड़की को काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन वह शादी करने को तैयार नहीं थी। उसका कहना था कि वह अपनी प्रेमी के साथ रहेगी। थानेदार शरद कुमार ने बताया कि युवती शादी नहीं करना चाहती है। वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। बातचीत के जरिए दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed