{"_id":"84e4c2a16b07b525504e1d11a3aa26ae","slug":"website-is-not-updated-huj-applicants-are-puzziled","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा को लेकर राज्य कमेटी का भद्दा मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा को लेकर राज्य कमेटी का भद्दा मजाक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 28 Apr 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 23,668 चयनित हज आवेदकों की जानकारी नेट पर आधी अधूरी है। राज्य हज कमेटी यूपी की वेबसाइट पर चयनित आवेदकों का नाम तलाशने पर भी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
आवेदकों का कहना है कि वेबसाइट पर दर्ज चयनित आवेदकों की सूची अब तक अपडेट नहीं की गई है।
उधर, राज्य हज कमेटी का दावा है कि सूची नेट पर डाल दी गई है। सोमवार से चयन की सूचना डाक के माध्यम से भी भेजी जाएगी।
हज आवेदकों का चयन राजधानी में शनिवार को किया गया। साथ ही इसकी जानकारी राज्य हज कमेटी यूपी की वेबसाइट पर उपलब्ध होने का दावा भी किया गया।
लेकिन अब तक चयनित हज आवेदकों की सूची वेबसाइट पर दर्ज नहीं है।
राज्य हज कमेटी कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारी इसे हज कमेटी ऑफ इंडिया की गलती बता रहे हैं।