फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather will change in next two to three days in Uttar Pradesh.

Weather in UP: दो से तीन दिनों में करवट लेगा मौसम, हवा का रुख बदलेगा, कम होगी गलन

Wed, 01 Jan 2025 07:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 Jan 2025 07:15 PM IST
सार

यूपी में अगले दो से तीन दिनों में मौसम करवट लेगा। इस दौरान कोहरा छंटेगा और धूप खिलेगी। मौसम के बदलाव के बीच अब उत्तर के पहाड़ों की ओर से आ रही हवा का रुख बदलेगा।

विज्ञापन
Weather will change in next two to three days in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

नए विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार से मौसम फिर से करवट लेगा। तेज हवाओं की वजह से प्रदेश में कोहरा छंटेगा, धूप खिलेगी और अगले दो से तीन दिनों में दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इससे कड़ाके की सर्दी, घने कोहरे और गलन भरी हवा से फौरी तौर पर राहत मिलने वाली है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों से आ रही उत्तरी पश्चिमी हवाओं का रुख बदलेगा। पछुआ के साथ दक्षिण की हवा भी शामिल होने से दिन और रात दोनों के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी साथ ही कोहरा छंटने से धूप खिलेगी और गलन भरी हवा से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि इस बीच प्रदेश के तराई इलाकों समेत कहीं कहीं हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - होटल में हत्याकांड: आरोपी असद ने वीडियो बनाकर सीएम योगी से की अपील- जमीन पर कब्जाकर मंदिर बनवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: आरोपी ने वीडियो बनाकर दिया बयान, गला दबाकर व नस काटकर किए कत्ल, वारदात की वजह भी बताई


राजधानी लखनऊ की बात करें तो नए साल के पहले दिन बुधवार को सुबह सर्द पछुआ हवाएं चलीं, लेकिन दोपहर बाद धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मौसम के बदलाव के बीच अब उत्तर के पहाड़ों की ओर से आ रही हवा का रुख बदलेगा। कोहरा छंटेगा और धूप खिलने की परिस्थितियां बनेंगी। अगले दो से तीन दिन में रात के पारे में 2 से 4 डिग्री और दिन के पारे में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed