Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Electorate now stands at 13.58 crore; draft voter list released—another opportunity to add or correct name

यूपी: अब 13.58 करोड़ मतदाता, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी; अब नाम जुड़वाने-सुधरवाने का एक और मौका

Tue, 17 Nov 2026 12:18 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 17 Nov 2026 12:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसमें करीब 13.58 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं। मतदाता 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, हटवाने और विवरण में सुधार के लिए दावा-आपत्ति कर सकेंगे। 

विज्ञापन
UP: Electorate now stands at 13.58 crore; draft voter list released—another opportunity to add or correct name
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नई सूची में करीब 13.58 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं। अब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और विवरण में संशोधन कराने के लिए एक और अवसर मिलेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में 10 अप्रैल को जारी एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची में 13.39 करोड़ मतदाता दर्ज थे। इसके मुकाबले पिछले सात महीनों में करीब 17 लाख मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। ड्राफ्ट सूची पर 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

विज्ञापन

75 जिलों के सभी बूथों पर मिलेगी सूची

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों की 403 विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट मतदाता सूची 1,73,730 बूथों पर उपलब्ध रहेगी। मतदाता जिला निर्वाचन अधिकारियों की वेबसाइट पर भी सूची देख सकेंगे। इसके अलावा बीएलओ और राजनीतिक दलों को भी सूची उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार-रविवार को विशेष अभियान

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, अपात्र नाम हटवाने और नाम-पते समेत अन्य विवरण में संशोधन के लिए शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मतदाता अपनी जानकारी की जांच कर सकेंगे और जरूरी आवेदन कर सकेंगे। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed