फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder in Lucknow hotel: Man gave video message after crime.

लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: आरोपी ने वीडियो बनाकर दिया बयान, गला दबाकर व नस काटकर किए कत्ल, वारदात की वजह भी बताई

Thu, 02 Jan 2025 08:11 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Jan 2025 08:11 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ में हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड पर आरोपी युवक का वीडियो सामने आया है जिसमें उसने वारदात की वजहों का जिक्र किया है। आरोपी ने हत्या के बाद शवों की तस्वीर भी दिखाई।

विज्ञापन
Murder in Lucknow hotel: Man gave video message after crime.
हत्याकांड का आरोपी युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के होटल में हुए हत्याकांड के बारे में आरोपी युवक मोहम्मद असद ने खुद वीडियो बनाकर पूरे मामले का खुलासा किया। युवक ने बताया कि उसके परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके बाद उसने अपने पिता के साथ मिलकर मां बहनों की हत्या कर दी। उसने बताया कि किसी का गला दबाया और किसी की नस काटी। खुद को प्रताड़ित करने के लिए उसने मुसलमानों को ही दोषी ठहराया।

विज्ञापन


आरोपी मोहम्मद असद ने बताया कि कुछ लोग उसके मकान को छीनना चाहते थे इसलिए लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उसका आधा प्लाट ले लिया था और दबाव बना रहे थे कि पूरा परिवार आगरा स्थित घर छोड़कर चला जाए। उसने पुलिस से मदद मांगी और नेताओं के पास भी गया पर कहीं भी इंसाफ नहीं मिला। युवक ने वारदात के बाद सात मिनट का वीडियो बनाया और बताया कि उसने पिता के साथ मिलकर अपनी मां व बहनों की हत्या की है और वारदात के बाद सभी के शव भी दिखाए।
विज्ञापन


धर्म परिवर्तन करना चाहता था युवक
आरोपी असद ने वीडियो में कहा है कि उसने बस्ती वालों से तंग आकर ये कदम उठाया है। कहा कि इन लोगों ने हमारी जमीनें छीनने के लिए हम पर जुल्म किए हैं। हमने हर जगह आवाज उठाई पर कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। 13 दिन हो गए हैं। हम ठंड में भटक रहे हैं। हताश होकर हम धर्म परिवर्तन करना चाहते थे और अपनी पूरी जमीन मंदिर के नाम पर करना चाहते थे। मेरी लखनऊ पुलिस और योगी जी से गुजारिश है कि इन जैसे मुसलमानों को मत छोड़ना। आप जो कर रहे हैं वो सही कर रहे हैं। ये मुसलमान हर जगह जमीनों पर कब्जा करते हैं और लोगों पर जुल्म करते हैं। ये लोग गैर कानूनी काम करते हैं। नकली नोटों के धंधे करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने कहा कि इस वीडियो के जरिये जब तक लोगों को पता चलेगा तो हो सकता है कि मैं भी मर जाऊं। हमारी मौत के मुख्य जिम्मेदार रानू उर्फ आफताब अहमद, अलीम खान, सलीम ड्राइवर, अहमद, आरिफ, अजहर और इसके रिश्तेदार हैं जो ऑटो चलाते हैं। ये लोग बहुत बड़ा भूमाफिया गैंग चलाते हैं। ये लड़कियों को बेचते हैं। इन लोगों का प्लान था कि हमें किसी भी आरोप में जेल भिजवाकर हमारी बहनों को बेंच दें। ये हम लोग नहीं चाहते थे इसलिए मजबूरन अपनी बहनों को अपने हाथ से गला दबाकर और नस काटकर मार दिया। आरोपी ने कहा कि हमें जीते जी इंसाफ नहीं मिल सका तो मरने के बाद मिल जाए। यही गुजारिश है और जो मेरी जमीन है वहां पर मंदिर बनवा दिया जाए। 

हम तंग आकर धर्म परिवर्तन करना चाहते थे... पूजा भी करते हैं

आरोपी ने कहा कि हमने पुलिस वालों से नेताओं से बजरंग दल के लोगों से और भाजपा के लोगों से मदद मांगी पर किसी ने हमारी मदद की। हमें तंग किया गया। हम लोग बदायूं के रहने वाले हैं। हमारी ताई के पास सन 47 से पूरा हिसाब मिल जाएगा। हमें अपनी जमीन से बेदखल करने के लिए हम पर तरह-तरह के आरोप लगाए जाते हैं कि हम लोग बांग्लादेशी हैं। हमारे पूरे खानदान का पूरा रिकॉर्ड बदायूं में हमारी ताई के पास मिल जाएगा। हम तंग आकर धर्म परिवर्तन करना चाहते थे। हम सभी पूजा करते हैं। 

हर मुसलमान एक सा नहीं होता...

आरोपी ने कहा कि हर मुसलमान एक सा नहीं होता है। उसने सीएम योगी व प्रधानमंत्री का नाम लेकर कहा कि हमें जीते जी इंसान भले ही न मिला हो पर मरने के बाद ही इंसाफ दे दीजिए। उन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ये लोग नेताओं और पुलिस में गहरी पकड़ रखते हैं। हमारा आधा प्लाट छीन लिया और आधा छीनना चाहते थे। हमारी यही मांग है कि अब उस प्लाट पर सिर्फ मंदिर ही बनना चाहिए और घर में मौजूद पूरे सामान को अनाथ आश्रम में दे देना जिससे कि हमारी रूह को चैन मिले। मैंने अपने पिता के साथ मिलकर इन्हें मारा है। मेरी बहनें तड़पी हैं आज। मैंने उनके हाथ काटे... गला दबाया। मैंने इन्हें मारकर इनकी इज्जत बचाई है। हिंदुओं ने भी मेरी मदद नहीं की। उम्मीद है कि मरने के बाद हमारे साथ इंसाफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed