फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम: लखनऊ सहित आसपास के जिलों में आसमान से बरसी आग, कई जिलों में बारिश व तूफान की संभावना

Sat, 01 Jun 2019 04:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Jun 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
weather updates in lucknow and nearby areas.
- फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बढ़ते तापमान से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शनिवार को भी पारा करीब 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगरा व मथुरा में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

weather updates in lucknow and nearby areas.
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, शुक्रवार को हवा का रुख बदला तो मौसम के तेवर भी ढीले पड़ गए। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को जहां 45 डिग्री के करीब पहुंचे पारे ने शहरियों को तेज धूप और लू के थपेड़ों से बेहाल किया, वहीं शुक्रवार को हवा के झोंकों ने पारे के तीखे हो रहे तेवरों पर ब्रेक लगा दिया।
weather updates in lucknow and nearby areas.
weather - फोटो : amar ujala

मौसमी बदलाव के चलते शुक्रवार को शहरियों को तपन से मामूली राहत मिली। पूर्वी उप्र और बिहार के ऊपर सक्रिय मौसमी सिस्टम के चलते गर्म पछुआ हवा के झोंकों से शहरियों को राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather updates in lucknow and nearby areas.

बदले विंड पैटर्न के चलते कमजोर पड़ी तपन से दिन का अधिकतम पारा भी लगभग 4 डिग्री तक सरकाया। ये शुक्रवार को 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। बदले विंड पैटर्न के चलते पारे में 24 घंटों में 3.9 डिग्री की गिरावट आई।

विज्ञापन
weather updates in lucknow and nearby areas.
- फोटो : amar ujala

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूर्वी उप्र और बिहार के ऊपर सक्रिय चल रहे मौसमी सिस्टम के चलते बदले विंड पैटर्न दक्षिण पूर्वी हो रहा है, जिससे गर्म पछुआ से राहत मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed