फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather update for Uttar Pradesh: Monsoon will activate after 28 July in UP.

Weather in UP: यूपी में 23 जुलाई से बारिश की संभावना, मौसम विशेषज्ञ बोले- 28 से फिर सक्रिय होगा मानसून

Thu, 20 Jul 2023 04:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Jul 2023 04:24 PM IST
सार

यूपी में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने वाला है। वहीं, पश्चिमी यूपी में 23 जुलाई से बारिश शुरू हो जाएगी। हालांकि, अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के आसार हैं।
 

विज्ञापन
Weather update for Uttar Pradesh: Monsoon will activate after 28 July in UP.
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मानसून ट्रफ के दक्षिण हिस्से की ओर शिफ्ट हो जाने से बारिश में ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को लखनऊ में स्थानीय कारणों से बूंदाबांदी हुई और बस्ती में महज 5 मिमी. बरसात के अलावा पूरे प्रदेश में कहीं बारिश दर्ज नहीं हुई। अगले कुछ दिन पूरे प्रदेश में शुष्क हालात रहेंगे और तापमान बढ़ने का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक ओडिशा तट पर बने कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसकी है। इस कारण मानसून के अनुकूल परिस्थितियां अप्रभावी हो गई हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बुधवार को अधिकतम 2.6 डिग्री तक पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सर्वाधिक तापमान प्रयागराज में 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मणिपुर हिंसा पर मायावती का सख्त बयान, क्या अब भी वहां के सीएम को संरक्षण देगी भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मणिपुर में गैंगरेप: स्मृति ईरानी के ट्वीट पर भड़के मायावती के भतीजे, बोले- इतनी फॉर्मलिटी कर के क्या फ़ायदा?


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पारे में अधिकतम 6.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 जुलाई से बरसात फिर से शुरू हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक मानसून के अनुकूल परिस्थितियां विकसित होने पर पूरे प्रदेश में मानसून 28 जुलाई से फिर एक्टिव होगा। इसके बाद फिर बरसात होगी।

गंगा के मैदानी इलाकों में नहीं है मानसून ट्रफ
लखनऊ विश्वविद्यालय में भूविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. ध्रुवसेन सिंह कहते हैं कि इस वक्त मानसून के ब्रेक होने की कई वजहें हैं। एक तो अलनीनो सक्रिय है, जिससे मानसून कमजोर पड़ गया। बादल छाए रहने के कारण पृथ्वी से विकिरण अंतरिक्ष तक नहीं जा पा रहा है। इस कारण धरती गरम बनी हुई है। इस वक्त मानसून ट्रफ गंगा के मैदान में होना चाहिए था, लेकिन वह यहां से बाहर है। इसी तरह पश्चिमी विक्षोभ यहां तक नहीं आ पा रहा है।

देर से वर्षा होने की बन रही संभावना
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक कुछ दिनों के भीतर पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं तेज हवा चलने व बिजली गरजने की संभावना है। लेकिन जिस तरह से उत्तराखंड व अन्य अधिकतर प्रदेशों में बारिश हुई है, उस तरह जमकर वर्षा नहीं होगी। इसका मुख्य कारण है कि चक्रवात का प्रभाव उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तक सीमित है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ व उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में भी चक्रवाती गतिविधियों के प्रभाव से वर्षा हो रही है। परंतु उत्तर प्रदेश में ऐसा कोई प्रभाव नहीं है। बहुत संभव है कि देर से वर्षा हो यानी कि सितंबर तक वर्षा जारी रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed