मणिपुर में गैंगरेप: स्मृति ईरानी के ट्वीट पर भड़के मायावती के भतीजे, बोले- इतनी फॉर्मलिटी कर के क्या फ़ायदा?
मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई अमानवीयता पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर घटना को शर्मनाक बताया है। इस पर रिप्लाई करते हुए मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने पूरी भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में जारी हिंसा और दो महिलाओं के साथ हुई अमानवीयता पर सोशल मीडिया पर लोगों में जबरदस्त आक्रोश नजर आ रहा है। लोग इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
इस मामले में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया है और पूरी घटना को अमानवीय और शर्मसार करने वाला बताया है। केंद्रीय मंत्री के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के ट्वीट को फॉर्मेलिटी करार दिया है और पूरी भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है।
ये भी पढ़ें - मणिपुर हिंसा पर मायावती का सख्त बयान, क्या अब भी वहां के सीएम को संरक्षण देगी भाजपा
ये भी पढ़ें - सपा सांसद की मांग, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए केंद्र, हालात बेकाबू, जनता का सीएम पर भरोसा नहीं
उन्होंने केंद्रीय मंत्री के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि क्या स्मृति ईरानी जी, इतनी फ़ॉर्मलिटी कर के क्या फ़ायदा? दो महीने पहले की घटना है, आज तक आपकी पार्टी की डबल इंजन की सरकार कुछ नहीं कर पायी एक अरेस्ट तक नहीं हो पाया। शर्म करनी चाहिए मणिपुर के मुख्यमंत्री और आप सभी बीजेपी सरकारों के मंत्रियों को। अब जब वीडियो वायरल हुआ और जनता के बीच भद्द पिट रही है तो आप लोगों की ज़ुबान खुल रही है। अगर वीडियो सामने ना आता तो शायद आप लोगों की खामोशी ऐसे ही बरकरार रहती। इंतज़ार करिए जनता अब देख रही है।
क्या @smritiirani जी, इतनी फ़ॉर्मलिटी कर के क्या फ़ायदा? दो महीने पहले की घटना है, आज तक आपकी पार्टी की डबल इंजन की सरकार कुछ नहीं कर पायी एक अरेस्ट तक नहीं हो पाया। शर्म करनी चाहिए मणिपुर के मुख्यमंत्री और आप सभी बीजेपी सरकारों के मंत्रियों को। अब जब वीडियो वायरल हुआ और जनता के… https://t.co/Fjbi3gA3Lm
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) July 20, 2023
बता दें कि स्मृति ईरानी ने घटना पर ट्वीट कर कहा था कि मणिपुर में दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न की घटना निंदनीय और अमानवीय है। सीएम एन बीरेन सिंह से बात हुई जिसमें उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और भरोसा दिलाया कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ितों को न्याय दिया जाएगा।