{"_id":"65d3974ab5de9bc10f007c71","slug":"weather-update-changes-in-weather-in-coming-days-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का मौसम: कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी, पश्चिमी यूपी में ओलवृष्टि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का मौसम: कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी, पश्चिमी यूपी में ओलवृष्टि की चेतावनी
Tue, 20 Feb 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:02 AM IST
सार
यूपी के कई इलाकों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सोमवार को आगरा में दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मौसमी बदलाव के बीच सक्रिय चल रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को लखनऊ समेत आसपास के कई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से कहीं-कहीं हवा चल सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में कई जगह ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। आगरा, अलीगढ़, बागपत, बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली व आसपास ओलावृष्टि के आसार हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह और मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक नजीबाबाद, अलीगढ़, आगरा, प्रयागराज में बूंदाबांदी हुई। चूंकि पारा पहले ही बढ़ा हुआ है और बारिश भी महज बूंदाबांदी तक रही, इसलिए तापमान पर कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ा। आगरा में दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा, हमीरपुर में 29.2 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
प्रदेश में दिन का तापमान 24 डिग्री से अधिक ही रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बरेली, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली व आसपास के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।