{"_id":"60dc92a78ebc3e7ce75b868c","slug":"weather-predictions-about-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना व कुछ जिलों में कहर बरपाएगी हीट वेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना व कुछ जिलों में कहर बरपाएगी हीट वेव
Wed, 30 Jun 2021 09:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Jun 2021 09:19 PM IST
सार
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश व कई जिलों में हीट वेव की संभावना जताई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। वहीं, मौसम विभाग ने एक से तीन जुलाई तक का समय मुश्किल भरा होने की संभावना जतायी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश तो मथुरा, झांसी समेत कई जिले हीट वेव की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
पहली जुलाई को देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
वहीं, दो और तीन जुलाई को बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहली जुलाई को अलर्ट पर रखे गए जिले भी प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके हीट वेव की चपेट में आ सकते हैं।