फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Normal life affected due to melting and fog, Meteorological Department made predictions for the

यूपी का मौसम: गलन और कोहरे से जनजीवन प्रभावित, आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Sat, 27 Jan 2024 07:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 27 Jan 2024 07:25 AM IST
सार

शनिवार की सुबह कोहरे और गलन के साथ ही हुई। लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Weather of UP: Normal life affected due to melting and fog, Meteorological Department made predictions for the
कोहरे का असर

विस्तार

यूपी में गलन और कोहरे का प्रकोप जारी है। शनिवार की सुबह राज्य के ज्यादातर जिलों में कोहरे से दिन की शुरूआत हुई। शुक्रवार की रात से कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। ठंडी हवाएं तापमान को और कम करती रहीं। शुक्रवार को कानपुर और सोनभद्र में सबसे पारा तीन डिग्री तक नीचे चला गया। यह यूपी में न्यूनतम रहा। 

विज्ञापन


इसके पहले शुक्रवार को भी मध्य यूपी के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे और गलन बनी रही। लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में दृश्यता 50 मीटर से 200 मीटर तक रही।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक ठंड परेशान करने वाली रहेगी। मंगलवार से मौसम में कुछ बदलाव होने की संभावना है। शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 डिग्री सेल्सियस और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। शनिवार को भी अधिकतम तापमान ऐसा ही रह सकता है। चरख धूप निकलने की संभावना अभी नहीं है। 
विज्ञापन


29 तक घने कोहरे और कोल्ड डे जारी रहने के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तर पूर्व राजस्थान व आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पछुआ हवाएं चल रही हैं और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। 27 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। 29 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने, घना कोहरा छाए रहने और कोल्ड डे कंडीशन बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में दिखेगा ऑरेंज अलर्ट का असर
मुजफ्फरनगर, बागपत, आगरा, एटा, बिजनौर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, सुल्तानपुर, अमेठी, गौतम बुद्ध नगर, जिले में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed