फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   weather

43.5 डिग्री पहुंचा पारा, झांसी प्रदेश में सबसे गर्म

Mon, 18 May 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
weather
weather
43.5 डिग्री पहुंचा पारा, झांसी प्रदेश में सबसे गर्म
विज्ञापन

मई के दूसरे पखवाड़े में मौसम के तेवर तीखे होने लगे हैं। रविवार को आसमान से बरसती आग और धूप की तेजी ने प्रदेश में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रदेश में झांसी 43.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा, जबकि प्रयागराज 43.1 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर गर्म स्थान रहा। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन भर धूप की तेजी इस कदर रही कि तपन ने घरों के बाहर लोगो को बेहाल किया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आसमान साफ होने के चलते धूप चटख हो रही है और ड्राई वेदर कंडीशन भी सक्रिय हैं। आने वाले दिनों में पारे की यह तेजी भी बरकरार रहेगी। मौसम विभाग ने सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed