{"_id":"662157b892aaf763ae01b036","slug":"weather-in-up-rain-possible-in-some-areas-of-west-uttar-pradesh-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पश्चिमी यूपी में मतदाताओं को आज मिलेगी गर्मी से राहत, बादलों की आवाजाही के बीच पड़ेंगी फुहारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पश्चिमी यूपी में मतदाताओं को आज मिलेगी गर्मी से राहत, बादलों की आवाजाही के बीच पड़ेंगी फुहारें
Fri, 19 Apr 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:04 AM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के जिन इलाकों में पहले चरण का मतदान होना है वहां बादलों की आवाजाही के बीच फुहारें पड़ेंगी। ऐसे में तपती दोपहरी में लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी के मतदाताओं के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी यूपी के जिन क्षेत्रों में पहले चरण में मतदान होने जा रहा है, वहां पर शुक्रवार को गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की फुहारें भी पड़ सकती हैं। ऐसे में तपती दोपहरी में बेहाल हो रहे लोग कुछ राहत महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं, बृहस्पतिवार को प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। इसमें चार डिग्री तक की वृद्धि रही। प्रयागराज 42.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। आगरा में 41.8 डिग्री सेल्सियस और बुलंदशहर में 41 डिग्री दिन का पारा रहा। कानपुर, इटावा, वाराणसी, बहराइच, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, अयोध्या, बस्ती, झांसी और हमीरपुर में भी पारा 40 या इससे अधिक रहा। न्यूनतम तापमान कुछ इलाकों में सामान्य से कम रहा है। लखीमपुर खीरी में 24 डिग्री, फतेहगढ़ में 25.2, बुलंदशहर में 24 डिग्री रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 20 से अधिक ही रहा।
विज्ञापन
अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पूर्वी ईरान व अफगानिस्तान के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के कारण पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार बढ़ गए हैं। इसी कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश क कुछ हिस्से प्रभावित होने के आसार हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
विज्ञापन