फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: Heat wave in western UP districts.

UP: पश्चिम यूपी के जिले सबसे ज्यादा गर्म, लू-आंधी को लेकर जारी किया गया अलर्ट, बुंदलेखंड भी तपा

Tue, 21 May 2024 12:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 May 2024 12:09 PM IST
सार

यूपी में सोमवार को भी गर्मी के तेवर तल्ख रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले ज्यादा गर्म रहे। 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ आगरा सर्वाधिक गर्म रहा। बुंदेलखंड में भी झुलसाने वाली गर्मी रही।

विज्ञापन
Weather in UP: Heat wave in western UP districts.
lucknow - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में सोमवार को भी गर्मी के तेवर तल्ख रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले ज्यादा गर्म रहे। 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ आगरा सर्वाधिक गर्म रहा। बुंदेलखंड में भी झुलसाने वाली गर्मी रही। झांसी में तापमान 46.1 डिग्री और हमीरपुर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इसके साथ ही गोरखपुर के आसपास क्षेत्रों में बौछारें भी पड़ी हैं। मौसम विभाग ने 24 मई तक लू, आंधी, कहीं-कहीं बारिश और सर्वाधिक गर्म रात को लेकर चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


कुछ क्षेत्रों में पारा 40 से नीचे आया। बस्ती में तापमान 39, बहराइच में 39.8, लखीमपुर खीरी में 39.4 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा लखनऊ में दिन का तापमान 41.2 डिग्री रहा, जबकि रात का पारा चढ़ा और 29.9 डिग्री पहुंच गया। रात के पारे में कई शहरों में बढ़ोतरी हुई। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री या इससे ऊपर पहुंचा। हरदोई में 30, कानपुर में 30.9, लखीमपुर खीरी 30, आगरा 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दलित मतों में सेंध... गुणा-भाग में जुटे प्रत्याशी; अधिकतर सीटों पर NDA-इंडिया आमने-सामने; सुस्त चला 'हाथी'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 28 हजार मेगावाट पहुंची बिजली खपत, कटौती से लोग बेहाल, ब्रेकडाउन के बाद फोन तक नहीं उठा रहे अभियंता


40 की रफ्तार  से आएगी आंधी
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में पुरवा हवा चलने के कारण कुछ इलाकों में पारा कम हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर आंधी-बिजली और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। 40 किमी तक की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं।

दिल्ली में पारा 47 डिग्री पार 
देश की राजधानी में सोमवार को लगातार दूसरे दिन पारा 47 डिग्री के पार चढ़ा। दिल्ली के नजफगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया। मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री रहा।
 
शहर  तापमान
आगरा  46.6
झांसी  46.1
हमीरपुर  45.2
प्रयागराज 44.2
इटावा  44.0
कानपुर  43.8
अलीगढ़  43.2
अयोध्या  43.0 (डिग्री सेल्सियस में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed