{"_id":"5f2bf2398ebc3e3cb409f784","slug":"weather-in-lucknow-and-other-districts-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ में हल्की फुहारों के बाद पूरे दिन रही धूप व उमस, शाम तक कई जिलों में बारिश का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ में हल्की फुहारों के बाद पूरे दिन रही धूप व उमस, शाम तक कई जिलों में बारिश का अनुमान
Thu, 06 Aug 2020 05:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Aug 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह बादल रहे और कहीं-कहीं फुहारें भी पड़ीं। हालांकि, दोपहर बाद लोगों को पूरे दिन तेज धूप व उमस का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है और आठ अगस्त के बाद मानसून रफ्तार पकड़ सकता है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार, गुरुवार शाम तक अमेठी, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, हरदोई, अयोध्या, सुल्तानपुर, इटावा, कानपुर देहात, एटा, कासगंज, बुलंदशहर, अलीगढ़ व हाथरस में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
इसके अलावा, मौसम विभाग ने लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर और रायबरेली में भी बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही लेकिन मानसून के बावजूद मौसम ने तेज रफ्तार नही पकड़ी है।
विज्ञापन