{"_id":"6706565513674087b90e5501","slug":"weather-changed-in-uttar-pradesh-see-the-new-updates-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: यूपी में बारिश थमी, रात के पारे में हल्की गिरावट से हवा में ठंडक घुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: यूपी में बारिश थमी, रात के पारे में हल्की गिरावट से हवा में ठंडक घुली
Wed, 09 Oct 2024 03:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:39 PM IST
सार
यूपी में बारिश का दौर थम गया है। बुधवार से धूप की तल्खी थोड़ी कम हो गई है। रात के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में मानसूनी बारिश अब विदा हो चुकी है और मौसम विभाग का कहना है कि आगे मौसम के शुष्क रहने के संकेत हैं। वहीं, रात के तापमान में गिरावट से हवा में ठंडक घुलने लगी है। लोगों को अब अक्तूबर के गुनगुने और खुशगवार मौसम का इंतजार है।
विज्ञापन
पूर्वानुमानों के मुताबिक बुधवार को यूपी में मौसम साफ रहा। कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही रही। अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में हल्की गिरावट से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: सपा ने छह उम्मीदवारों की घोषणा की, करहल से तेज प्रताप यादव मैदान में
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बड़ा फैसला, शराब-मांसाहार का सेवन करने वाले पुलिसवालों की महाकुंभ में नहीं लगेगी ड्यूटी; सिर्फ इनकी तैनाती
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब आगे यूपी में मौसम के शुष्क रहने के संकेत हैं। इसके साथ ही अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में क्रमशः गिरावट देखने को मिलेगी।
बुधवार को सोनभद्र में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। वहीं, राजधानी लखनऊ में बुधवार को आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। आगे भी लखनऊ में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।