फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   weather change in up Heavy rain and Dust storm in some areas

यूपी: धूल भरी आंधी के साथ जमकर हुई बारिश, दिन में छाया घना अंधेरा

Sun, 10 May 2020 01:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 May 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
weather change in up Heavy rain and Dust storm in some areas
यूपी में आंधी के साथ बारिश - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कुछ जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। अचानक तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। दिन में घना अंधेरा छा गया। आंधी के साथ बारिश हो रही है। वहीं इस तेज आंधी से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रदेश के गाजियाबाद. नोएडा, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर और शामली समेत कई जिलों में अचनाक तेज और धूलभरी आंधी चलने लगी। जिसके बाद बारिश भी हुई। इसके कारण कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत में आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी
बागपत में भी सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ गया। यहां धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। तेज आंधी के साथ बारिश भी हो रही है। 

मुरादाबाद और आसपास के जिलों में आंधी
मुरादाबाद और आसपास के जिलों में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। काले बादलों से दिन में ही रात जैसा नजारा हो गया। आंधी की वजह से आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा गजरौला मे तेज आंधी के साथ बारिश हुई। 

हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में आज धूल भरी आंधी-अंधड़ चलने की चेतावनी पहले ही जारी कर दी थी। आंधी-अंधड़ के दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें और कुछ स्थानों पर ओले पड़ने की भी बात कही गई है। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, देश के उत्तरी इलाकों में सक्रिय हो रहे एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसमी गतिविधियां अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में रुक-रुक कर बदलाव से रूबरू कराती रहेंगी। इस दौरान कई जगह तेज धूल भरे अंधड़ और हल्की-मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed