फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   We will change the picture of UP and Bihar in just five years.

पांच साल में बदल देंगे यूपी-बिहार: अमित शाह

Mon, 23 Mar 2015 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 23 Mar 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन
We will change the picture of UP and Bihar in just five years.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जब तक यूपी और बिहार में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनेगी, यहां अति पिछड़ों और अति दलितों को सामाजिक न्याय नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


शाह ने साफ कहा कि यूपी और बिहार के लोग सूबे की सत्ता मोदी (भाजपा) के हाथ में सौंप दें, यकीन दिलाता हूं कि पांच साल में दोनों प्रदेशों की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन


शाह यहां छोटी कटिंग के मैदान पर राजा सुहेलदेव नमन दिवस पर आयोजित राजभर समाज की ‘अधिकार पाओ महारैली’ को संबोधित कर रहे थे।

भाजपाध्यक्ष ने कहा कि अति पिछड़ों और अति दलितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना और उनके जीवनस्तर में सुधार लाना मोदी सरकार का संकल्प है। इस दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। अपने 22 मिनट के भाषण में शाह सपा-बसपा पर निशाना साधने से नहीं चूके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ माया व मुलायम के करीबियों की गरीबी दूर हुई

We will change the picture of UP and Bihar in just five years.

अमित शाह ने कहा कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक ‘नेताजी’ और ‘बहिन जी’ की सरकार थी मगर गरीबी दूर नहीं हुई। अति पिछड़ों और अति दलितों को न्याय नहीं मिला। गरीबी उनकी दूर हुई जो नेताजी और बहिन जी के करीबी थे।

कहा कि पिछड़े और दलितों को आरक्षण तो मिला मगर उसका वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा है। इसकी मुख्य वजह जाति विशेष की राजनीति करने वाली पार्टी का सत्ता में होना है। इसलिए पूरे देश में सामाजिक समरसता लाने के लिए यूपी में भी भाजपा की सरकार जरूरी है।

गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

शाह ने पूर्वांचल के जिलों से आए राजभर समाज के लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि मोदी सरकार ने साढ़े 11 करोड़ गरीबों का जनधन योजना के तहत बैंक में खाता खुलवाया।

जनधन योजना के खाताधारकों और खेतिहर मजदूरों को जीवन बीमा की सुविधा दी। दीनदयाल उपाध्याय ज्योति योजना के तहत गांवों को बिजली से रोशन किया। सांसद आदर्श ग्राम योजना लागू कर हजारों गांवों का कायाकल्प कराया।

छोटे दूकानदारों को आसानी से मिलेगा कर्ज

We will change the picture of UP and Bihar in just five years.

अमित शाह ने बताया कि कोयला खदान और स्पेक्ट्रम की नीलामी से सरकार को तीन लाख करोड़ की आमदनी हुई है। यह पैसा राज्यों के विकास पर खर्च होगा। ठेला-खोमचा लगाने वालों और छोटे दूकानदारों को अब आसानी से कर्ज मिलेगा।

इसके लिए मुद्रा बैंक की स्थापना की गई है। अमित शाह मेक इन इंडिया और कौशल विकास केंद्र का भी जिक्र करना नहीं भूले।

‘यकीन जानिए, 2017 में यूपी भी भाजपा का होगा’

शाह ने कहा कि राजभर समाज सहित समाज के अति पिछड़ों और अति दलितों को भाजपा में उचित स्थान और सम्मान मिलेगा।

कहा कि संकल्प लें कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाएंगे। यह संकल्प बिहार के चुनाव को भी प्रभावित करेगा। भाजपा मजबूत होगी, तभी देश भी तरक्की करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed