{"_id":"5a05a8154f1c1b74698bac35","slug":"wasim-rizvi-met-cm-yogi-on-ayodhya-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मिले शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन, बोले-मंदिर वहीं बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मिले शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन, बोले-मंदिर वहीं बनाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 10 Nov 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
ayodhya case
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अयोध्या में मंदिर निर्माण का अपना फॉर्मूला बताया। उन्होंने मंदिर वहीं बनाने और मस्जिद के लिए अलग जगह देने की बात रखी।
विज्ञापन
वसीम रिजवी ने देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कार्यालय में भेंट कर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की। रिजवी ने सीएम को विवादित भूमि पर शिया संपत्ति के दावे से अवगत कराते हुए कहा, शिया वक्फ बोर्ड का यह फैसला हिन्दुस्तान की अवाम के हित में है।
विज्ञापन
यह भी कहा कि हमने हिन्दू धर्म की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह फैसला किया है कि अयोध्या में दोबारा मस्जिद नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाए। मस्जिद के लिए अलग जगह दी जाए जहां मुस्लिम आबादी हो। चेयरमैन वसीम के मुताबिक शिया वक्फ बोर्ड ने प्रदेश के मुखिया के समक्ष अपना पक्ष अच्छी तरह पेश कर दिया है।
विज्ञापन