{"_id":"5cc7fbecbdec220745633115","slug":"waseem-rizvi-says-he-will-commit-suicide-if-modi-will-not-become-the-pm-of-india-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर 2019 में नरेंद्र मोदी पीएम नहीं बने तो अयोध्या में जाकर आत्महत्या कर लूंगा: वसीम रिजवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर 2019 में नरेंद्र मोदी पीएम नहीं बने तो अयोध्या में जाकर आत्महत्या कर लूंगा: वसीम रिजवी
Tue, 30 Apr 2019 01:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिजवी
- फोटो : amar ujala
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी का कहना है कि अगर 2019 में नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री नहीं बने तो मैं अयोध्या में राम मंदिर के गेट के पास जाकर आत्महत्या कर लूंगा।
विज्ञापन
रिजवी ने जारी किए गए अपने बयान में कहा कि राष्ट्र हर मजहब से ऊपर होता है। जब भी मैं राष्ट्रहित की कोई बात करता हूं तो कट्टरपंथी मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं। कहते हैं कि जाने दो मोदी सरकार को हम तुम्हें बोटी-बोटी काट देंगे।
विज्ञापन
रिजवी ने कहा कि देशप्रेमियों में नरेंद्र मोदी के लिए मोहब्बत है तो गद्दारों में खौफ है। वह देश के कुशल प्रधानमंत्री हैं। अगर 2019 में किसी और सियासी दल का नेता देशद्रोहियों की मदद से प्रधानमंत्री बन जाता है तो मैं अयोध्या में राम मंदिर के गेट पर जाकर आत्महत्या कर लूंगा। क्योंकि देशद्रोहियों के हाथों मरने से अच्छा है इज्जत की मौत मरना।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन